फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now teachers will prepare strategy for agitation

अब आंदोलन की रणनीति बनाएंगे शिक्षक

Mon, 11 Aug 2025 07:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Now teachers will prepare strategy for agitation
- ऑफलाइन स्थानांतरण का आदेश जारी करने का समय खत्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऑफलाइन स्थानांतरण का आदेश जारी करने के लिए माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी का माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट को दिया गया समय सोमवार की शाम छह बजे समाप्त हो गया। अब शिक्षक नेताओं ने आंदोलन की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

एडेड माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के ऑफलाइन स्थानांतरण के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी गुट लगातार आंदोलन कर रहे हैं। ठकुराई गुट और शर्मा गुट ने प्रयागराज व लखनऊ में अलग-अलग आंदोलन करके शिक्षा निदेशक माध्यमिक, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी को ज्ञापन दिए थे। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने ठकुराई गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र त्यागी व प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी को 10 अगस्त तक ऑफलाइन स्थानांतरण का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था। ठकुराई गुट के नेताओं ने 11 अगस्त शाम छह बजे तक शासनादेश जारी होने का इंतजार किया, लेकिन आदेश नहीं आने से शिक्षकों में आक्रोश है। छह बजे के बाद शिक्षकों ने अपने संगठन पदाधिकारियों को फोन करने शुरू कर दिए। ठकुराई गुट के जिलामंत्री पंकज शर्मा व महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री इस मामले पर सभी पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। शीघ्र ही बड़े आंदोलन की घोषणा होगी। इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed