फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now prescription will be made in all hospitals for only one rupee

Meerut News: अब सभी अस्पतालों में एक रुपये में ही बनेगा पर्चा

Mon, 17 Jun 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 17 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Now prescription will be made in all hospitals for only one rupee
शामली। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी के पर्चे पर दो रुपये और और जांच के नाम पर शुल्क लेने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बैकफुट पर आ गए हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सभी सरकारी अस्पतालों में एक रुपये की ओपीडी का पर्चा और सभी जांचे निशुल्क होने के आदेश जारी हो गए है। हालांकि इस मामले में जिलाधिकारी ने जांच बैठाते हुए रिपोर्ट मांग ली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व सीएचसी शामली को छोड़कर जिले की कैराना, थानाभवन, ऊन समेत कई सरकारी अस्पतालों में पिछले करीब एक सप्ताह से ओपीडी का पर्चा एक रुपये के बजाए दो रुपये शुल्क लेकर बनाया जा रहा था। इसके साथ ही एक्सरे के 30 रुपये व अन्य रक्त आदि की जांच के लिए भी शुल्क लिए जा रहा था। अमर उजाला ने रविवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। जहां शुल्क वसूली को लेकर शासनादेश की बात कही जा रही थी, वहीं डीएम के मांगने पर स्वास्थ्य विभाग कोई शासनादेश ही नहीं दिखा पाया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का पर्चा एक रुपये में और सभी तरह की जांच निशुल्क कराए जाने के आदेश जारी कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों से वसूला गया अधिक शुल्क वापस होगा या सरकारी खाते में जमा होगा
मरीजों से सरकारी अस्पतालों में एक रुपये से बढ़ाकर दो रुपये तथा जांच के नाम पर लगभग एक सप्ताह से शुल्क वसूला जा रहा था। अब इस वसूले गए शुल्क का क्या होगा। सीएमओ का कहना है कि जहां भी पर्चा बनाने में अधिक शुल्क वसूला गया और जांच शुल्क लिया गया है, उसे सरकारी खाते में ही जमा किया जाएगा।
मरीजों से अधिक शुल्क लेने का जिम्मेदार कौन
मरीजों से पर्चा बनवाने और जांच के नाम पर लिए गए शुल्क वसूली का जिम्मेदार कौन है। इस प्रकरण में सीएमओ का कहना है कि उन्हें जो शासनादेश मिला था, उसे सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षकों को भेज दिया था। उनके समझने या पढ़ने में संशय होने की वजह से अधिक शुल्क लिया गया जबकि चिकित्सा अधीक्षकों का कहना था कि सीएमओ की तरफ से जारी पत्र के आधार पर पर्चे का शुल्क बढ़ाकर लिया गया।

किसके आदेश पर सीएचसी में ओपीडी के पर्चे पर दो रुपये वसूले गए और जांच के नाम पर पैसे लिए गए। इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


-रविंद्र सिंह, डीएम शामली


सीएमओ की भूमिका संदिग्ध, होनी चाहिए जांच

रालोद नेता राजन जावला, विधायक अशरफ अली का कहना है कि मरीजों से पर्ची के दो रुपये वसूलने का मामला गंभीर है। इस मामले में सीएमओ की जांच होनी चाहिए। राजन ने सीएम ओर स्वास्थ्य महानिदेशक को एक्स पर ट्वीट कर भी पूरे प्रकरण की जांच कराने को कहा है। साथ ही कहा है कि जो शुल्क मरीजों से वसूला गया, उसे तुरंत वापस दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed