{"_id":"683b62fba2173c79bc08101f","slug":"now-meerthi-parul-dominates-the-5000-meter-race-meerut-news-c-72-1-mrt1058-134500-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पांच हजार मीटर दौड़ में छाई मेरठी पारुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पांच हजार मीटर दौड़ में छाई मेरठी पारुल
विज्ञापन
पदक जीतने के बाद पारुल चौधरी
- एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन जीता रजत पदक, परिजनों ने खुशी मनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। साउथ कोरिया में चल रही 26वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी ने लगातार दूसरे दिन भी अपनी झोली में पदक डाला। उन्होंने शनिवार को 5000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता। उन्होंने यह दौड़ 15 मिनट 15.33 सेकेंड में पूरी की। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीतकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। उनके पदक जीतने पर पिता व अन्य परिजनों ने भी खुशी जताई है।
शनिवार को 5000 मीटर दौड़ दोपहर 2:30 मिनट पर शुरू हुई। इसमें शुरुआत से ही पारुल ने बढ़त बनाकर रखी। शुरू के दो हजार मीटर तक पारुल चौधरी तीसरे स्थान पर रही। उनसे आगे कजाकिस्तान और जापान की एथलीट थी। अंतिम एक हजार मीटर में पारुल ने थोड़ी गति बढ़ाई और वह जापान की एथलीट को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गई। आखिर तक वह कजाकिस्तान की एथलीट को नहीं पछाड़ सकी और दूसरे स्थान पर रही। पारुल ने यह दौड़ 15 मिनट 15.33 सेकेंड में पूरी की और दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। वहीं, उनसे आगे रहीं कजाकिस्तान की एथलीट ने यह दौड़ 14 मिनट 58.71 सेकेंड में पूरी की और पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले पारुल ने शुक्रवार को 3000 मीटर स्टीपलचेज में देश के लिए रजत पदक जीता था। उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज 9 मिनट 12.46 सेकेंड में पूरी की थी और नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
पारुल चौधरी ने 5000 मीटर दौड़ में 2023 में अमेरिका में हुई ट्रैक फेस्टिवल में 15 मिनट 10.35 सेकेंड का समय लिया था। वहीं, एशियन गेम्स में उन्होंने पांच हजार मीटर दौड़ में 15 मिनट 14.75 सेकेंड का समय लेकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
परिजनों ने मनाई खुशी, मिठाई बांटी
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो-दो पदक जीतकर मेरठ समेत पूरे देश का नाम रोशन करने वाली पारुल चौधरी के पिता कृष्णपाल, भाई राहुल और अन्य परिजनों ने भी उनके पदक जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने मिठाई भी बांटी। पारुल के भाई राहुल ने कहा कि पारुल लगातार अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने उम्मीद की कि आगे भी वह इसी प्रकार देश के लिए पदक लाती रहेंगी।
5000 मीटर दौड़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
15:10.35 मिनट- ट्रैक फेस्टिवल, वालनट अमेरिका, मई 2023
15:10.69 मिनट- ट्रैक फेस्टिवल लास एंजिलिस, अमेरिका, मई 2024
15:14.75 मिनट- 19वां एशियन गेम्स हांगझो चीन, अक्टूबर 2023
15:36.03 मिनट- एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप दोहा, अप्रैल 2019
15:39.77 मिनट- नेशनल फेडरेशन कप, थेन्हीपालम भारत, अप्रैल 2022