फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   now guest facalty sailry become 28000 in ccsu

सीसीएसयू में गेस्ट फैकल्टी को अब मिलेंगे 28 हजार

Mon, 23 Sep 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
now guest facalty sailry become 28000 in ccsu
मेरठ।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि में रविवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में गेस्ट फैकल्टी को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। विवि ने गेस्ट फैकल्टी का न्यूनतम वेतन निर्धारित कर दिया गया है। स्ववित्त पोषित संस्थान में गेस्ट प्रवक्ता की सारी अर्हता पूरी करने वालों को अब 28 हजार रुपये वेतन मिलेगा। जिनकी अर्हता कम होगी उनका न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये होगा। इसके साथ ही नकल के मामले में विवि ने ओम श्री गुरू साक्षी रामचंद्र संस्थान, भज्जु शामली की संबद्धता निरस्त करने की संस्तुति के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
रविवार को सीसीएसयू कैंपस के समिति कक्ष में कार्य परिषद की बैठक हुई। इसमें विवि के शोध अनुभाग ने प्रेक्षित 18 शोध छात्रों को उपाधि देने का निर्णय लिया। इनमें 17 को पीएचडी और एक को डीलिट उपाधि दी जाएगी। कैंपस के हिंदी विभाग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र को स्व. केशव दत्त लोहानी स्मृति स्वर्ण पदक दिए जाने का निर्णय लिया गया। स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेज के शिक्षकों को परीक्षक बनाने जाने के परीक्षा समिति के निर्णय पर मुहर लगा दी गई। दीवान कॉलेज ऑफ लॉ व अंगूरी देवी कॉलेज ऑफ लॉ एजूकेशन की एलएलएम की सीटों को बढ़ाकर 60-60 करने का निर्णय लिया है। नेट पास शोध छात्रों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह फेलोशिप देने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए बनाई कमेटी
ओम श्री गुरू साक्षी रामचंद्र संस्थान, भज्जु शामली में सामूहिक नकल के मामले में संबद्धता निरस्त करने की संस्तुति मामले में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसके अलावा मयराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल एजूकेशन खेड़ी कला सरधना में बिना भवन निर्माण के बीएड का प्रशिक्षण दिए जाने व छात्रवृति लिए जाने की शिकायत पर भी जांच समिति से जांच कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
कार्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा ने की। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, डॉ. दर्शन लाल अरोड़ा, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, वित्त अधिकारी सुशील गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. अरुण कुमार सिंह, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. असलम खान, डॉ. संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed