फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now fog will increase, it will increase problems

अब कोहरा छाएगा, परेशानी बढ़ाएगा

Mon, 21 Dec 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Now fog will increase, it will increase problems
बदलाव के संकेत, इस सप्ताह और सर्द होगा मौसम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सर्दी का सितम इस सप्ताह और बढ़ेगा। शीतलहर का असर सोमवार दोपहर बाद से थोड़ा कम होगा, लेकिन घना कोहरा छाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात की अपेक्षा दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।
रविवार को हवा की रफ्तार 10-12 किमी प्रति घंटे की रही। धूप चटख रही और शीतलहर के बावजूद लोगों ने धूप का आनंद लिया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का मैदानी क्षेत्रों में असर बना हुआ है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। हवा के रुकने पर कोहरा सुबह देर तक और रात को छाने के आसार हैं। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .3 की गिरावट व रात के तापमान में .6 की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

फसल को पाले से बचाएं
मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि रात में 2-3 दिन से लगातार पाला पड़ने से आलू, मटर और सरसों की फसल को बचाना जरूरी है। ऐसे में किसान हल्की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मॉग का खतरा बढ़ा
कोहरा छाने के बाद स्मॉग का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को एक्यूआई 268 था जो रविवार को बढ़कर 333 हो गया। आने वाले 2-3 दिनों में हवा की रफ्तार रुकने से एक्यूआई और बढ़ने के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed