{"_id":"63ee95a93ec8d207d10e73b4","slug":"now-fill-the-form-in-private-till-23-with-late-fee-meerut-news-c-14-1-mrt1006-120512-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: प्राइवेट में अब 23 तक विलंब शुल्क से भरें फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: प्राइवेट में अब 23 तक विलंब शुल्क से भरें फार्म
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में भरे जा रहे बीए-बीकॉम, एमए-एमकॉम प्राइवेट के परीक्षा फार्म भरने की बृहस्पतिवार को अंतिम तिथि रही। शुक्रवार से फार्म पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ भरे जाएंगे। लेट फीस से फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित बीए-बीकाॅम तथा एमए-एमकॉम प्रथम वर्ष (प्रयोगात्मक विषयों को छोड़कर) व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों (केवल नवीन पंजीकरण) सत्र 2022-23 की परीक्षाएं माह मार्च के द्वितीय सप्ताह से होनी हैं।
इनके फार्म 13 जनवरी से भरे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को फार्म भरने की अंतिम तिथि रही। अब विलंब शुल्क के साथ 23 फरवरी तक फार्म भरे जा सकते हैं। 25 फरवरी तक फार्म सत्यापित कराए जा सकते हैं। आवंटित कॉलेजों द्वारा एनआर सहित परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी है। स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष के फार्म वेबसाइट ceesu.aimserp.co.in पर भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल घट गई प्राइवेट फार्म भरने वालों की संख्या
सीसीएसयू के कॉलेजों में हर साल सवा लाख से अधिक प्राइवेट फार्म भरे जाते थे। इस बार अभी तक सिर्फ 45 हजार ही फार्म भरे गए हैं। बीए में 23536, बीकॉम में 2600 और एमए में 15670 एवं एमकॉम में 3194 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद छात्र-छात्राओं का प्राइवेट पढ़ाई के प्रति रूझान कम हुआ है।
बीकॉम-बीएससी रेगुलर एवं बीकॉम-एमकॉम फाइनल प्राइवेट का बैक रिजल्ट जारी
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीकॉम-बीएससी रेगुलर बैक परीक्षा और बीकॉम-एमकॉम फाइनल बैक पेपर परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट शुक्रवार को सीसीएसयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।