फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now CCSU will provide means of employment

Meerut News: अब सीसीएसयू उपलब्ध कराएगा रोजगार के साधन

Wed, 04 Dec 2024 01:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
Now CCSU will provide means of employment
मेरठ---------सीसीएसयू में खुलेगा स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय की ओर से सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अब छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराएगा। इसके लिए सीसीएसयू परिसर में स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बैडमिंटन और शटल कॉक निर्माण के लिए केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में फ्यूचर मॉडर्न स्किल सेंटर (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) स्थापित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री जयंत चौधरी के निजी सचिव डॉ. प्रभात कुमार और उनकी टीम ने सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले टीम ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला से मुलाकात की और एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। प्रेजेंटेशन में उन्होंने बताया कि स्किल सेंटर किस प्रकार कार्य करेगा और इससे रोजगार के अवसर कैसे सृजित होंगे। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने इस पहल को विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट सेंटर से युवाओं को उद्योगों के लिए आवश्यक आधुनिक तकनीक और कौशल का प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी जोर दिया कि इस पहल से स्थानीय उद्योगों को कुशल कर्मचारियों की उपलब्धता से मजबूती मिलेगी। प्रशिक्षण के बाद युवा आत्मनिर्भर बनकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और समाज में अपनी एक मजबूत स्थिति बना सकते हैं। कुलपति ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए, महिला प्रतिभागियों की संख्या बढ़ाई जाए और उद्योगों के साथ साझेदारी कर पाठ्यक्रम को और अधिक व्यावहारिक बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। जिससे अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सकें। यह सेंटर न केवल युवाओं को एक बेहतर भविष्य प्रदान करने का माध्यम बनेगा, बल्कि देश के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।

इस दौरान शोध निदेशक प्रो. वीरपाल सिंह, प्रो. मृदुल गुप्ता, प्रो. हरे कृष्णा, प्रो. अनिल मलिक, प्रो. प्रदीप चौधरी, प्रो. बिंदु शर्मा, इंजीनियर मनीष मिश्रा, शैलेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed