फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now Bansilal Company will collect toll at Bhuni toll

Meerut News: अब भूनी टोल पर बंशीलाल कंपनी करेगी वसूली

Tue, 09 Dec 2025 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Now Bansilal Company will collect toll at Bhuni toll
सरूरपुर। भूनी टोल पर बंशीलाल गुप्ता कंपनी ने संभाल वसूली का कार्यभार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा की वसूली का ठेका बंशीलाल गुुप्ता के नाम करीब 12 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब छूटा है। एनएचएआई की निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद बंशीलाल गुप्ता कंपनी को भूनी टोल प्लाजा का नया ठेका मिला है। मंगलवार की सुबह प्रबंधन परिवर्तन के साथ ही नई कंपनी ने टोल वसूली शुरू कर दी है। बंशीलाल कंपनी एक साल तक भूनी टोल पर वसूली का कार्यभार संभालेगी।
मंगलवार की सुबह सूर्या इंटरनेशनल से हैंडओवर प्रक्रिया पूरी होते ही कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभालकर वाहनों से वसूली शुरू कर दी। कुछ दिन पहले एनएचएआई ने टोल प्लाजा के संचालन और वसूली को लेकर निविदा जारी की थी। निविदा में प्रतिदिन 12 लाख की बोली लगाकर बंशीलाल गुप्ता कंपनी ने वसूली का ठेका अपने नाम किया है।
विज्ञापन

17 अगस्त को गांव गोटका निवासी सैन्य कर्मी कपिल के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टोल पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की थी। एनएचएआई ने तत्कालीन मैमर्स धर्मसिंह कंपनी का अनुबंध रद्द कर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। साथ ही 3.7 करोड़ की सुरक्षा धनराशि जब्त कर ली थी। टोल संचालन की जिम्मेदारी संभालते हुए एनएचएआई ने नई कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सरूरपुर प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि टोल पर तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पिछली घटना को देखते हुए पुलिस ने टोल पर क्षेत्रीय कर्मचारी रखने पर रोक लगाई है। किसी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टोल पर रखे गए सभी कर्मचारियों का एक सप्ताह में सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed