{"_id":"6894aa1c1ac116a3d80bfd51","slug":"now-athletes-will-be-able-to-practice-on-synthetic-tracks-from-january-2026-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138350-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जनवरी 2026 से सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास कर सकेंगे एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जनवरी 2026 से सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास कर सकेंगे एथलीट
विज्ञापन
- सिंथेटिक ट्रैक का कार्य करने वाली कंपनी ने खेल निदेशालय से कार्य पूरा करने के लिए दिसंबर तक का मांगा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का कार्य तय समय पर पूरा नहीं हो सका है। कंपनी को यह कार्य 3 जुलाई तक पूरा करना था, लेकिन अभी तक मात्र 60 प्रतिशत के आसपास ही कार्य हो सका है। अब कंपनी ने यह कार्य पूरा करने के लिए खेल निदेशालय से दिसंबर तक का समय मांगा है। मानकर चलें कि अब स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनवरी 2026 में ही एथलीट सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास कर सकेंगे। बरसात के कारण कार्य में देरी हो रही है। वहीं, तय समय पर कार्य पूरा नहीं होने के कारण खिलाड़ी भी परेशान हैं। उन्हें अभ्यास करने के लिए मैदान नहीं मिल रहा है जिस कारण प्रतियोगिताओं की तैयारी नहीं हो पा रही है।
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले कई वर्षों से सिंथेटिक ट्रैक की मांग की जा रही थी। जनवरी 2024 में शासन की ओर से यहां सिंथेटिक ट्रैक के लिए मंजूरी दी गई और इसके निर्माण के लिए 4.28 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। शासन की ओर से ट्रैक के कार्य के लिए यूपीपीसीएल कंपनी को चयनित किया गया और कंपनी को धनराशि भी अवमुक्त करा दी गई थी। कंपनी की ओर से नवंबर 2024 में ट्रैक कार्य शुरू कर दिया गया। ट्रैक का निर्माण कुल 8.56 करोड़ में होना था। कार्य के दौरान ही शासन की ओर से बाकी बची धनराशि 4.28 करोड़ रुपये भी कंपनी को दे दी गई थी। कुल 8.56 करोड़ रुपये कंपनी को देने के बावजूद यह कार्य तय समय जुलाई 2025 तक पूरा नहीं हो सका, जबकि कंपनी के साथ किए गए अनुबंध में यह कार्य छह माह में पूरा होना था। अब कंपनी के अधिकारियों की ओर से खेल निदेशालय को पत्र लिखकर सिंथेटिक ट्रैक का कार्य पूरा करने के लिए दिसंबर तक का समय मांगा है। उम्मीद है कि दिसबर तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। बरसात के कारण फिलहाल कार्य रुका हुआ है, अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले सप्ताह में कार्य फिर से तेजी के साथ किया जाएगा। फिलहाल कंपनी की ओर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य किया जा रहा है। बरसात बंद होते ही तेजी से कार्य होने की उम्मीद है।
ऐसा रहेगा ट्रैक
यहां बनने वाले ट्रैक में 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा शॉटपुट, लांग जंप, हाईजंप, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक आदि इवेंट के ट्रैक को भी सिंथेटिक से तैयार किया जा रहा है। सिंथेटिक ट्रैक एक खास तरह की रबर से तैयार किया जाएगा। यह रबर भी यहां पहुंच चुकी है, लेकिन अभी रबर बिछाने का कार्य शुरू होना बाकी है।
विज्ञापन
ट्रैक न बनने के कारण एथलीट हैं परेशान
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करने वाले सभी खेलों से संबंधित खिलाड़ियों में सबसे अधिक संख्या एथलीट की है। सिंथेटिक ट्रैक पर ही वर्तमान में सभी बड़ी प्रतियोगिताएं हो रही हैं। वहीं आने वाले कुछ ही दिनों में कई बड़ी प्रतियोगिताएं होनी है, लेकिन ट्रैक न होने के कारण एथलीट ठीक प्रकार से अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
फिलहाल बरसात के कारण कार्य रुका हुआ है। कार्य पूरा करने के लिए खेल निदेशालय से दिसंबर तक का समय मांगा गया है। बरसात बंद होते ही कार्य तेजी के साथ किया जाएगा। - राहुल पंवार, अवर अभियंता यूपीपीसीएल