{"_id":"6760757ef1a7f5d335091374","slug":"notice-sent-regarding-damaged-highways-and-roads-meerut-news-c-27-1-smrt1008-138399-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: क्षतिग्रस्त हाईवे और सड़कों को लेकर भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: क्षतिग्रस्त हाईवे और सड़कों को लेकर भेजा नोटिस
Tue, 17 Dec 2024 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद के अंदर हाईवे और सड़क टूटी होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है।
झालू के मोहल्ला चौधरियान झालू निवासी राजीव सिंह एडवोकेट ने बताया कि सड़क एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सचिव, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मेरठ के अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहारनपुर के अधिशासी अभियन्ता, डीएम बिजनौर एवं लोक निर्माण विभाग बिजनौर के अधिशासी अभियंता को अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता के माध्यम से लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 34 बिजनौर के ग्राम पेदा से लेकर जनपद मेरठ के बहसूमा तक खराब है। लगभग 50 किलोमीटर के इस राष्ट्रीय राजमार्ग में विभिन्न स्थानों पर गहरे गड्ढे हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को अत्यधिक शारीरिक व मानसिक कष्ट होता है, वहीं कई बार वाहन क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क में रुक जाते हैं, जिससे लंबा जाम लग जाता है। बिजनौर में समुचित सुविधा उपलब्ध न होने के कारण गम्भीर रूप से बीमार एवं घायलों को उपचार के लिए मेरठ, नोएडा अथवा दिल्ली ले जाया जाता है।
बिजनौर से कोतवाली संपर्क मार्ग विगत 3 वर्षों से निमार्णाधीन है, जोकि अब तक पूरा नहीं हुआ है। बिजनौर–रावली मार्ग, बिजनौर–नहटौर–धामपुर मार्ग, कोतवाली–नहटौर–नूरपुर मार्ग, बिजनौर–बालकिशनपुर चौराहा, नूरपुर–छजलैट मार्ग आदि की स्थिति भी खराब है। उन्होंने मार्ग सही कराने की मांग की है।