{"_id":"612948788ebc3e7a004ec67f","slug":"notice-issues-three-hospitals-in-meerut-meerut-news-mrt5536562166","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में मिली खामियां, तीन अस्पतालों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में मिली खामियां, तीन अस्पतालों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण में मिली खामियां, तीन अस्पतालों को नोटिस
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरे नहीं उतरने पर तीन अस्पतालों को नोटिस दिया गया है। साथ ही अस्पतालों के नोडल अधिकारी ने सीएमओ को रिपोर्ट दी है। सीएमओ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई कर सकते हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके नेतृत्व में मवाना में मावी हॉस्पिटल, मंगल पांडेय नगर में अर्बन हॉस्पिटल और मुंडाली उज्ज्वल हॉस्पिटल की शिकायत पर जांच की गई। जांच में तीनों ही मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। उज्ज्वल का तो पंजीकरण भी नहीं है, सिर्फ बाहर ही अस्पताल लिखा हुआ है। तीनों को मौके पर ही नोटिस दे दिए गए और इसकी रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन को दे दी है। नोटिस के बाद कुछ दिन की मोहलत दी जाती है अगर उसके बाद भी सुधार नहीं होता तो कार्रवाई की जाती है।
सीएमओ का कहना है कि रिपोर्ट मिल गई है। इस मामले में रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रही हैं और जिन अस्पतालों में खामियां पाई जाएंगी, उनको नोटिस भी दिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हाल ही में थाना नौचंदी क्षेत्र में आरटीओ ऑफिस रोड स्थित शुभकामना हॉस्पिटल पर सीएमओ के आदेश पर थाना नौचंदी पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया था। सीएमओ द्वारा शुभकामना हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
----
एक्सपायरी दवा के मामले में लाइसेंस सस्पेंड
नोडल अधिकारी ने बताया कि एक्सपायरी दवा रखने के मामले में सुधा नाम के अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड चल रहा है। इसकी शिकायत की गई थी, जिसके बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर ने दवाओं जांच के लिए भेजा हुआ है। ड्रग्स विभाग ने इसकी प्रतिलिपि स्वास्थ विभाग को भी भेजी थी। लाइसेंस सस्पेंड कर स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले में जांच कर रहा है।