{"_id":"6a01ef77db956f70a50e32ef","slug":"notice-issued-for-negligence-in-tax-collection-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112304-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टैक्स वसूली में लापरवाही पर नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टैक्स वसूली में लापरवाही पर नोटिस जारी
विज्ञापन
- स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर दिए कड़े निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में कर वसूली और स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें राजस्व वसूली की प्रगति, सफाई व्यवस्था और स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर की रैंकिंग सुधारने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान वसूलीकर्ता अमित कुमार द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने और अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने का मामला सामने आया। अधिशासी अधिकारी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने सभी राजस्व वसूलीकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ वेतन कटौती से लेकर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई की जा सकती है।
स्वच्छ सर्वेक्षण में सरधना की बेहतर रैंकिंग सुनिश्चित करने के लिए दीपिका शुक्ला ने फीडबैक टीम को निर्देश दिए कि नागरिकों को अधिक से अधिक फीडबैक देने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण एप डाउनलोड कर शासन द्वारा जारी पोर्टल पर फीडबैक देने की अपील की। सफाई नायकों और सफाई प्रभारी को नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।