फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   not following SP in roadways city buses

रोडवेज सिटी बसों में एसओपी का पालन नहीं

Thu, 23 Jul 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
not following SP in roadways city buses
मेरठ। कोरोना काल में भी यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार ने रोडवेज की महानगर बसों के संचालन की छूट दी हुई है। हालांकि दस साल की उम्र पूरी कर अधिकतर बसें खड़ी हो गई हैं। फिलहाल चार बसों का संचालन हापुड़ अड्डा से किठौर और मोदीपुरम से मोदीनगर तक किया जा रहा है। इनकी उम्र दस साल भी अगले माह पूरी हो जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया यानि एसओपी अपनाने के आदेश दिए हैं। अमर उजाला टीम बुधवार को बसों की हालत और इनमें एसओपी के पालन का जायजा लेने हापुड़ अड्डा पहुंची। यहां पता चला कि किठौर वाली बस खराब होने की वजह से वर्कशॉप में खड़ी है। हालांकि यहां खड़ी एक डग्गामार सिटी बस संख्या यूपी 15 सीटी- 3962 में एसओपी का पालन होता नहीं मिला। बस में बैठे अधिकतर यात्रियों ने न तो मास्क लगा रखे थे और न ही बस स्टाफ यात्रियों के हाथ सैनिटाइज करा रहे थे। बस चालक ने बताया कि बस गढ़ तक संचालित की जा रही है। कैमरा देख परिचालक ने फोटो नहीं खींचने का आग्रह करते हुए बताया कि बस आज ही इस रूट पर लेकर आए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज सिटी बस खटारा, नहीं हो रही सैनिटाइज
हापुड़ अड्डा के बाद टीम मोदीपुरम फ्लाईओवर पहुंची। यहां मोदीनगर से चक्कर लगाकर आई रोडवेज सिटी बस संख्या यूपी 15 एटी- 6425 जर्जर हाल में मिली। बस का फर्श गल चुका है। वहीं, कई सीटें टूटी थीं। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। अधिकतर ने मास्क तो लगा रखे थे परंतु सीटें खाली होने के बावजूद सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया था। यात्रियों ने बताया कि बस में चढ़ने और उतरने के दौरान स्टाफ उनके हाथ सैनिटाइज नहीं करा रहा है। यानी बसों में एसओपी की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन

ये है बस संचालन की एसओपी
-बस सिटिंग के बराबर सवारी बैठाई जाएंगी। खड़ी सवारी नहीं चलेगी।
-सभी यात्रियों को मास्क लगाने होंगे। मास्क नहीं होने पर यात्री को बस में नहीं बैठाया जाएगा।
-बस में चढ़ते एवं उतरते समय हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे।
-हर ट्रिप के बाद बस को डिसइन्फेक्टेड कराया जाएगा।
-चालक और परिचालक को उनके यूज के अतिरिक्त यात्रियों के लिए सैनिटाइजर देना होगा।
क्या बोले अधिकारी
कंपनी के पास अब संचालन के लिए केवल आठ बसें हैं। इनका संचालन मेरठ-किठौर और मोदीपुरम बाईपास-मोदीनगर रूट पर है। सारी बसें एसओपी का पालन करके चलाई जा रही हैं। बसों को डिसइन्फेक्टेड करने के बाद ही रूट पर भेजा जा रहा है। यदि किसी यात्री को शिकायत है तो उसे दूर किया जाएगा।-अनिल अग्रवाल, एआरएम, एमसीटीएसएल
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों को हर ट्रिप पर सैनिटाइज कराया जा रहा है। बस स्टाफ को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और यात्रियों को बिना मास्क नहीं बैठाने के साथ उनके हाथ सैनिटाइज कराने के लिए चालक और परिचालक को सैनिटाइजर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed