फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Not even one of the 48 complaints was resolved.

Meerut News: 48 शिकायतों में एक का भी नहीं हुआ निस्तारण

Sat, 18 Oct 2025 09:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 18 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Not even one of the 48 complaints was resolved.
सरधना। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते अ​धिकारी। संवाद
राजस्व, पेयजल, जलनिकासी की समस्याएं आईं, एक सप्ताह में निस्तरण के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 48 शिकायतें दर्ज आईं लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतों का समाधान न होने से फरियादी निराश नजर आए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी (उदित नारायण सेंगर ने की। इस दौरान तहसीलदार ज्योति सिंह, नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, तथा राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, विद्युत, सिंचाई, चिकित्सा और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसमें भूमि विवाद और पैमाइश से संबंधित मामले, राजस्व अभिलेखों में त्रुटियाँ, बिजली बिलों की गड़बड़ी, जलनिकासी और नालों की सफाई, पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायतें आईं। ग्राम पंचायत स्तर पर अनियमितताएं, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत भी दर्ज हुई।एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

मवाना : 41 शिकायतों में सिर्फ चार का हुआ समाधान
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश ने लोगों की शिकायतें सुनी। कुल 41 शिकायतें आई, जिसमें से मौके पर चार का ही निस्तारण हो सका। मवाना खुर्द के मदन सिंह ने खेत की पैमाइश कराने, तसलीम सठला ने घरौनी में नाम दर्ज कराने, राजीव कुमार परीक्षितगढ ने अवैध निर्माण को हटवाने, शाहपुर के प्रहलाद ने मजदूरी के पैसे दिलाने, राजीव सकौती ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग करते हुए शिकायत की। इरशाद ने भूमाफियाओं से भूमि को कब्जा मुक्त कराने, कमरुद्दीन मवाना ने रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने, हनीफ जई ने मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाने, नवीन मवाना ने सरकारी पेड काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed