Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Not even one of the 23 complaints was resolved.

Meerut News: 23 शिकायतों में एक का भी नहीं हुआ समाधान

Sat, 21 Feb 2026 06:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Not even one of the 23 complaints was resolved.
पीएम के दौरे के चलते तहसील दिवस में नहीं पहुंचे अधिकांश विभागीय अधिकारी
विज्ञापन

-भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा, रास्ता विवाद की शिकायतें पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते बेअसर साबित हुआ। रविवार को जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के कारण अधिकांश प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी तहसील में उपस्थित नहीं हो सके।

अधिकारियों की गैरमौजूदगी में समाधान दिवस की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक उग्रसैन सिंह और मुनेंद्र शर्मा ने संभाली। सुबह से ही फरियादी अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे, लेकिन संबंधित अधिकारियों के न आने से उन्हें निराश लौटना पड़ा। समाधान दिवस में कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा हटाने, रास्ता विवाद, दाखिल-खारिज और पारिवारिक मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारियों के मौजूद न होने से एक शिकायत का भी निस्तारण नहीं हो सका। राजस्व निरीक्षकों ने सभी शिकायतें दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। फरियादियों ने कहा कि वह उम्मीद लेकर आए थे कि उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed