फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Not allowed yet, how to open mall

अभी तो अनुमति ही नहीं, कैसे खोलें मॉल

Mon, 08 Jun 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Not allowed yet, how to open mall
अभी तो अनुमति ही नहीं, कैसे खोलें मॉल
विज्ञापन

मेरठ। एकतरफ जहां व्यापारिक संगठन बाजार खोले जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, अभी पुलिस-प्रशासन ने शॉपिंग मॉल्स खोले जाने को लेकर कोई परमिशन नहीं दी है।

दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल प्रबंधन की तरफ से भी एडीएम सिटी के यहां आवेदन किया हुआ है। लेकिन अभी तक कोई परमिशन नहीं मिली है। शॉप्रिक्स मॉल के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अगर सोमवार को भी परमिशन मिलती है तो तीन दिन की तैयारी के बाद ही मॉल खुल सकता है। सैनिटाइजेशन होना है। इसके अलावा सैनिटाइज टनल और दूसरे कार्य भी करने होंगे। किसी भी तरह से रिस्क नहीं लिया जा सकता है। तीन दिन कम से कम तैयारी करनी होगी। ऐसे में अगर सोमवार को परमिशन मिल भी जाती है तो भी 12 जून के बाद ही शॉप्रिक्स मॉल खुल पाएगा। इसमें देरी होने पर मॉल खुलने में भी देरी होगी। पीवीएस मॉल की भी यही स्थिति है। मॉल के मैनेजर सचिन का कहना है कि अभी तो उनको कोई गाइड लाइन ही जारी नहीं की गई है। मिलांज मॉल प्रबंधन का भी यही कहना है कि अभी मॉल खोले जाने को लेकर कोई गाइड लाइन नहीं बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed