फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nomination was done under strict security, candidates showed negligence

कड़ी सुरक्षा में हुआ नामांकन, प्रत्याशियों ने दिखाई लापरवाही

Wed, 14 Apr 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Nomination was done under strict security, candidates showed negligence
कड़ी सुरक्षा में हुआ नामांकन, प्रत्याशियों ने दिखाई लापरवाही
विज्ञापन

मवाना/सरधना। पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। सभी ब्लाकों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पहले दिन ब्लॉकों में नामांकन के लिए खासी भीड़ लगी रही। कड़ी सुरक्षा व कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए विकास खंड कार्यालयों पर नामांकन पत्रों को जमा करने का काम शुरू हुआ। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने ब्लॉक पहुंचकर नामांकन कार्य का निरीक्षण किया।
सुबह 8 बजे से ब्लाकों पर नामांकन कार्य शुरू हुआ। मंगलवार को प्रथम नवरात्र के कारण सुबह 11 बजे तक नामांकन करने वालों की भीड़ लग गई। इसके बाद यह बढ़ती चली गई। नामांकन करने पहुंचने वालों को मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क के साथ ही प्रवेश दिया गया। ब्लॉक के अंदर केवल प्रत्याशी व उसके प्रस्तावक ही प्रवेश कर सके। पुलिस ने सड़क पर दोनों और बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका। सुरक्षा के मद्देनजर ब्लाक के मुख्य गेट पर मैटल डिटेक्टर लगाया गया था। हालांकि उसका उपयोग नहीं हुआ। वहीं प्रत्याशियों ने नामांकन जमा करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया।
विज्ञापन

बच्चों के साथ ब्लॉक में पड़ी रहीं प्रत्याशी
मवाना। प्रधान और बीडीसी की कई प्रत्याशी अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ सुबह से ब्लॉक में पड़ी रहीं। गांव सकौती निवासी डोली मासूम बच्चे के साथ सुबह से दोपहर तक ब्लॉक में बैठी रहीं। उसके साथ वाले नामांकन के लिए कागजात पूरे कराने गए थे। पूछने पर बताया कि बीडीसी के लिए नामांकने करने आई हैं। हालांकि वह अपना वार्ड नंबर नहीं बता सकीं। प्रधान पद प्रत्याशी गांव अस्सा निवासी पूजा भी बच्चे के साथ पहुंचीं। दोनों ही महिलाएं पहली बार चुनाव मैदान में उतर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सदस्य का कराया नामांकन
मवाना। कुछ लोगों ने आरक्षण के चलते अपने परिवार के सदस्य या रिश्तेदारों के मैदान में उतारा है। ग्राम भैंसा के प्रधान ने फिर से ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन किया। वहीं ब्लाक प्रमुख रहे प्रेम सिंह ने पुत्रवधू का बीडीसी के लिए नामांकन कराया।
दो प्रधान पद प्रत्याशियों पर मुकदमा
मवाना। आचार संहिता का उल्लंघन कर जुलूस के साथ पहुंचे ग्राम प्रधान पद के दो प्रत्याशी, उनके प्रस्तावक और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि गांव भैंसा निवासी अमित व दिनेश ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। ढोल नगाडों तथा भीड के साथ नामांकन करने आए थे। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने में दोनों प्रत्याशी तथा इनके प्रस्तावक आशीष व विपुल समेत 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शिकायत पर खेत से लोगों को हटाया
मवाना। ब्लाक के सामने खेत में बैठे नामांकन करने आए लोगों की शिकायत खेत मालिक ने पुलिस से की। इस पर पुलिस ने वहां से लोगों को हटाया। ब्लाक के सामने सड़क पार गांव खेड़ी मनिहार निवासी उस्मान के खेत हैं। खेत में गेहूं की फसल कटी पड़ी थी। इसी खेत में नामांकन करने आए लोग व उनके समर्थक बैठे थे। खेत मालिक ने आरोप लगाया कि वहां बैठे लोग बीड़ी पी रहे हैं। इससे उनकी फसल जल सकती है।

जांच के लिए बैठाया तो भागा वृद्ध
मवाना। नामांकन कराने में ब्लॉक में पहुंचे एक वृद्ध को कोरोना जांच के लिए बैठाया गया तो वह भाग खड़ा हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने ब्लाक के मुख्य गेट पर शिविर लगवाया था। यहां सभी की जांच की जा रही थी। इसी दौरान गांव अस्सा निवासी वृद्ध वहां पहुंचा तो सीएचसी प्रभारी ने उसको जांच के लिए बैठाया। इस पर वह भाग गया। कहा कि वह भतीजे के साथ आया था। ब्लाक पर केवल 22 लोगों की कोविड जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed