लावड़। नगर पंचायत लावड़ में बृहस्पतिवार को मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन आफताब बेगम और संचालन अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने किया। चेयरपर्सन ने मनोनीत सभासद चंद्रकांत शर्मा, जितेंद्र सैनी और ब्रह्मसिंह कश्यप को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभासदों का फूलमाला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। चेयरपर्सन के पति हाजी शकील कुरैशी ने सभी मनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समापन के बाद रोड शो निकाला गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी, अनिल सैनी, मोहन सैनी, यादराम, मनोज, राजेश देवी, गुड्डू, मनोज, अनुज, गौरव, लक्ष्मी, भावना, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।