{"_id":"667210e4c89a3c73cc02b434","slug":"noise-created-about-woman-being-a-tantrik-and-sacrificing-child-meerut-news-c-26-1-sal1002-123005-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला के तांत्रिक होने व बच्चे की बलि देने का मचा शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला के तांत्रिक होने व बच्चे की बलि देने का मचा शोर
Wed, 19 Jun 2024 04:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
कांधला में महिला की जानकारी मिलने पर पहुंचे लोगों की भीड़।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल में देर रात महिला के तांत्रिक होने व बच्चे की बलि देने का शोर मच गया। पुलिस व लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार लग रही है।
मंगलवार की रात करीब 10 बजे मोहल्ला खैल की सीमा से सटे खेत के नलकूप के निकट एक महिला बैठी हुई थी। महिला ने अपने सिर पर लाल चुन्नी तथा हाथ में लाल कपड़ा बांधे हुआ था। वहां से जाने वाले लोगों ने महिला के तांत्रिक होने तथा किसी नवजात शिशु की बलि दिए जाने का शक हुआ तो उन्होंने मोहल्ले में इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और उन्होंने नलकूप की घेराबंदी करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वह मानसिक रूप से बीमार पाई गई। पूछताछ के दौरान अधेड़ महिला अपने घर का भी पता सही नहीं बता पाई। पुलिस महिला को थाने ले गई। महिला किसी दूसरे राज्य की लग रही है जो संभवतया रास्ता भटक कर कांधला पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।