फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No trace of the youth who drowned in Poothkhas Ganganahar since six days

पूठखास गंगनहर में छह दिन से डूबे युवक का सुराग नहीं

Sat, 28 Jun 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
No trace of the youth who drowned in Poothkhas Ganganahar since six days
रोहटा। पूठखास गंगनहर में नहाते समय फिसलकर पानी के तेज बहाव में बहा युवक छह दिन बाद भी लापता है। घटना के बाद से लगातार गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन गंगनहर के साथ-साथ उससे जुड़े रजबहों में भी उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी इंद्रजीत पुत्र तेजपाल प्रजापत अपने मामा के लड़के अरुण पुत्र बृह्मा, निवासी चिंदौड़ी (हाल पता मोदीनगर) के साथ बाइक से चिंदौड़ी गांव में अपने स्वजन से मिलने आया था। दोनों पूठखास पुल पर बाइक खड़ी कर नहर में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान अरुण का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। इंद्रजीत ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों और गोताखोरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक अरुण गहराई में समा गया। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। छह दिन बीतने पर भी अरुण का पता नहीं चल पाया है। परिजन अब भी गंगनहर किनारे उसकी सलामती की आस लगाए बैठे हैं और स्थानीय नहरों में तलाश जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed