फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No trace of missing woman even after a month and a half

Meerut News: लापता महिला का डेढ़ महीने बाद भी नहीं लगा सुराग, अपहरण की आशंका

Thu, 25 Jun 2026 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
No trace of missing woman even after a month and a half
- पीड़ित की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज, पुलिस जांच में लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी राकेश शर्मा ने अपनी पुत्रवधू पिंकी शर्मा के डेढ़ माह से लापता होने की बुधवार को गुमशुदगी दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार वह कई बार पुलिस में शिकायत कर चुका था। बावजूद इसके पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में लग गई है।
राकेश शर्मा ने प्राथमिकी में बताया कि उनकी पुत्रवधू पिंकी शर्मा 12 मई को दोपहर करीब तीन बजे नई सड़क पर दवाई लेने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

घटना के बाद नौचंदी थाने में सूचना देने के साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने महिला का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण की आशंका जताई है। पिंकी के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें 10 वर्षीय पुत्र अक्षय शर्मा और आठ वर्षीय पुत्री आंचल शर्मा हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि महिला की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द महिला को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed