फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No trace found of student who drowned in Ganga Canal even on the second day; NDRF takes over the search.

Meerut News: गंगनहर में डूबे छात्र का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, एनडीआरएफ ने संभाली तलाश

Sat, 01 Aug 2026 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
No trace found of student who drowned in Ganga Canal even on the second day; NDRF takes over the search.
गंग नहर को तैर कर पार करते समय डूब गया था डूंगर का आदि सहरावत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहटा। डूंगर गांव निवासी छात्र आदि सहरावत के गंगनहर में डूबने के बाद दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार को एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने घंटों सर्च अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक छात्र का पता नहीं चल पाया। परिजन और ग्रामीण दिनभर गंगनहर किनारे डटे रहे।
रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर गांव निवासी यशपाल का 16 वर्षीय पुत्र आदि सहरावत हाई स्कूल का छात्र है। आदि सहरावत शुक्रवार दोपहर अपने छोटे भाई अभि और जटपुरा गांव निवासी दो दोस्तों के साथ जटपुरा के सामने गंगनहर कट पर नहाने गया था। नहाने के दौरान साथियों ने गंगनहर तैरकर पार करने की बात कही। इसी दौरान आदि मझधार में पहुंच गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह देखते ही देखते पानी में डूब गया। जबकि कांवड़ यात्रा के चलते वहां पर पुलिस भी मौजूद थी।
विज्ञापन

घटना के बाद छोटे भाई अभि ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों की मदद से गंगनहर में जाल लगाकर देर रात तक सर्च अभियान चलाया, फिर भी छात्र का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस ने पूठखास गंगनहर पुल के पास फिर से जाल लगाकर तलाश शुरू की। परिजन और ग्रामीण भी पूरे दिन गंगनहर किनारे डटे रहे। दोपहर में पुलिस अधिकारियों से एनडीआरएफ की टीम बुलाकर सर्च अभियान तेज करने की मांग की। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने भी तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि छात्र की तलाश लगातार जारी है और सर्च अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक उसका पता नहीं चल जाता।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed