फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No toll will be collected on Mawana Roorkee and Delhi Road after December 7 in Meerut

मेरठ अपडेट: सात दिसंबर के बाद रुड़की-मवाना और दिल्ली रोड से वसूली होगी बंद

Wed, 30 Sep 2020 03:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Sep 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
No toll will be collected on Mawana Roorkee and Delhi Road after December 7 in Meerut
रुड़की रोड पर बूथ बंद होने के बावजूद वसूली करता टोलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बुधवार को कैंट बोर्ड की बैठक साढ़े तीन घंटे चलने के बाद खत्म हुई। बैठक में विधायक के प्रस्ताव को मिनिट्स में शामिल किया गया है। अब सात दिसंबर के बाद रुड़की-मवाना और दिल्ली रोड पर टोल नहीं वसूला जाएगा। अगली बोर्ड बैठक में नया टेंडर सदस्यों द्वारा पास होने के बाद ही जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


विधायक के प्रस्ताव पर सीईओ ने आपत्ति जताई थी। पूर्व उपाध्यक्ष बिना वाधवा ने कहा विधायक का प्रस्ताव अहम है, इसको मिनिट्स में शामिल करें। उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों के कहने के बाद प्रस्ताव मिनिट्स में शामिल करना पड़ा। सात दिसंबर के बाद सिर्फ आठ जगहों पर ही वसूली होगी।
विज्ञापन


एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि अब तीनों जगहों पर पैसा नहीं वसूला जाएगा। नए ब्रिगेडियर के आने की वजह से वे पिछले साल और इस साल के अखबारों की कटिंग लेकर आए थे। कमांडर को एडीएम ने बताया कि जनता से जुड़ा मामला है इस पर हम पीछे नहीं हट सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष का खुला हर राज... चार साल में ऐसे कमाई अकूत संपत्ति, सबूत हैं ये तस्वीरें

इसके साथ ही ठेकेदार को अब रोजाना 4,21000 रुपये जमा करने होंगे। अवैध निर्माण के मामले में सदस्य मंजू गोयल के खिलाफ प्रस्ताव पास हुआ। मध्य कमान को फाइल भेजी जाएगी। अपना पक्ष रखते हुए मीटिंग में मंजू गोयल रो पड़ी। उन्होंने कहा कि एक महीने का समय दीजिए। दूसरे सदस्य भी अवैध निर्माण में शामिल हैं, मैं सभी का प्रमाण दूंगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed