{"_id":"672d31bc52a3a5e3f20e3f46","slug":"no-payment-of-outstanding-sugarcane-demand-to-increase-sugarcane-price-to-rs-450-laward-news-c-42-1-smrt1030-102960-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बकाया गन्ना भुगतान नहीं, गन्ना मूल्य 450 करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बकाया गन्ना भुगतान नहीं, गन्ना मूल्य 450 करने की मांग
विज्ञापन
दौराला। भाकियू अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान का बृहस्पतिवार को सिवाया टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मेरठ जिले के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराने के लिए मांग की।
बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर जिले के गांव रसूलपुर जाटान निवासी अशोक बालियान के छोटे भाई की शोक सभा में शामिल होने जा रहे भाकियू अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान सिवाया टोल प्लाजा पर रुके। जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने उन्हें बताया कि जिले समेत उत्तर प्रदेश में ज्यादातर चीनी मिल चालू हो गई हैं। गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। सरकार गन्ने का मूल्य 450 रुपये क्विंटल घोषित करे। किनौनी चीनी मिल पर पिछले वर्ष का 58 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया भुगतान न होने से किसानों को अपने बच्चों की शादी, स्कूल फीस, परिवार का भरण पोषण जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि दौराला में भूमि का सर्किल रेट 1380 रुपये है और शहरी क्षेत्र दुल्हैड़ा, डौरली, जाटोली, पाबली में 3100 रुपये सर्किल रेट है। कहा कि गेहूं की बुआई का समय चल रहा है। रजबहे व माइनरों की सफाई अब तक नहीं हो सकी है। स्मार्ट मीटर लगाने से रोका जाए। बिजली विभाग की तरफ से किसानों के साथ बल प्रयोग किया जाता है। जिलाध्यक्ष ने भी मुद्दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखकर इनका निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान मांगेराम त्यागी, राजवीर सिंह, दिनेश, विभोर, रामकुमार, विनोद, मनोज, कुंवरपाल, भोला, आकाश, अमित, नीरज, पंकज, भूपेंद्र, अरविंद, सचिन, शोभित, निक्कू, जगदीश आदि मौजूद रहे।