फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No online booking, crowds gathered at gas agencies for cylinders

Meerut News: ऑनलाइन बुकिंग नहीं, सिलिंडर के लिए गैस एजेंसियों पर लगी भीड़

Sat, 14 Mar 2026 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
No online booking, crowds gathered at gas agencies for cylinders
मेरठ..कंवलजीत..रामानुज वैश्य अनाथालय के सामने गैस के गोदाम पर गैस लेने वालो की लगी रही भीड़..... - फोटो : संवाद
ऑनलाइन बुकिंग न होने से गैस एजेंसियों पर भीड़ लग रही है। शहरी क्षेत्र में बुकिंग का अंतराल 25 दिन होने से और भी दिक्कत बढ़ गई है। ऑफलाइन गैस बुकिंग के लिए लोग गैस सप्लाई पॉइंट पर लाइन लगा रहे हैं। इंडियन ऑयल कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए अपना मोबाइल एप भी लॉन्च कर दिया है। लोगों का कहना है कि बुकिंग के बाद भी गैस मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन




मेरठ में लगभग 80 गैस एजेंसियों पर 10 लाख गैस उपभोक्ता हैं। ईरान युद्ध के कारण गैस संकट से अफरा-तफरी मची हुई है। जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद गैस एजेंसियों से भीड़ नहीं छंट रही। सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने के कारण लोग एजेंसियों पर ऑफलाइन बुकिंग कराने पहुंच रहे हैं। इस कारण एजेंसियों पर हंगामा भी हो रहा है। ऑफलाइन बुक कराने के लिए बाद लोग गैस सप्लाई पॉइंट पर भी लाइन में लग रहे हैं। इससे लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन




सर्वर डाउन होने से हो रही दिक्कत



एजेंसी संचालकों का कहना है कि जिले में अभी घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। गैस की सप्लाई निरंतर हो रही है। बुकिंग के नए नियम लागू होने से लोग एजेंसियों पर आ रहे हैं। सर्वर डाउन होने से भी पहले बुक हुए सिलिंडर पहुंचने में समस्या आ रही है। इसलिए ऑफलाइन गैस बुकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हॉकर से ही सिलिंडर ले रहे थे लोग



जिन लोगों के गैस कनेक्शन लंबे समय से ई-केवाईसी नहीं होने से बंद हैं, उन लोगों की भीड़ एजेंसियों पर अधिक आ रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि वे लंबे समय से गैस सप्लाई करने वाले हॉकर से ही सिलिंडर ले रहे थे। ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर रहे थे। इस कारण ही उन्हें अब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मेरठ गैस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नमो जैन का कहना है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस सप्लाई की जा रही है। जिले की सभी गैस एजेंसियों पर स्थिति काबू में आ रही है।




प्रत्येक उपभोक्ता का सालाना 15 सिलिंडर का कोटा
गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि प्रत्येक उपभोक्ता को सालाना 15 सिलिंडर का कोटा मिलता है। इसके पूरा होने के बाद अगले वित्तीय वर्ष में ही गैस बुक होती थी। पहले अपने कोटे को लोग कितने भी समय में ले सकते थे। अब बुकिंग अंतराल का समय तय होने से नए नियमों के अनुसार ही गैस दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed