{"_id":"5cb242e7bdec22140b20b0e3","slug":"no-one-is-less-than-anyone-everyone-showed-up-in-the-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई नहीं रहा किसी से कम, सभी ने दिखाया मतदान में दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई नहीं रहा किसी से कम, सभी ने दिखाया मतदान में दम
Sun, 14 Apr 2019 03:43 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sun, 14 Apr 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
evm machine
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मतदान के बूथवार आंकड़े अपडेट हो चुके हैं। इन आंकड़ों को देखने के बाद मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर मुकाबला बहुत कड़ा नजर आ रहा है। मतदान के दिन जहां भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी अन्य प्रत्याशियों को दरकिनार कर आमने-सामने की टक्कर में खड़े नजर आए, तो अब आंकड़े बहुत ही करीबी मुकाबला होने की गवाही दे रहे हैं।
कैंट से लेकर किठौर विधानसभा तक के जो बूथवार आंकड़े नजर आए हैं, उनमें हिंदू, मुस्लिम और दलित मतदाताओं ने पूरे जोश के साथ मतदान किया है। हालांकि कई क्षेत्र ऐसे भी नजर आए, जहां मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर नहीं आया। लेकिन कुछ क्षेत्र ऐसे भी रहे, जहां मतदान को महोत्सव के रूप में मनाया गया। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के तहत मेरठ जनपद की चार विधानसभाओं कैंट, शहर, दक्षिण और किठौर की बूथवार रिपोर्ट को यदि देखें तो पता चलता है कि इस बार मतदान अपने आप बाहर निकला है, किसी भी राजनैतिक दल के कार्यकर्ता मतदाताओं को बाहर नहीं ला पाए।
माननीयों के बूथों की स्थिति
सांसद राजेंद्र अग्रवाल के बूथ पर 63.43 प्रतिशत, दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर और राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम के बूथ पर 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। जबकि जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना के बूथ पर 71.53 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
यहां पर डले सिर्फ 20 वोट
कैंट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तोपखाना के कमरा नंबर 2 में 1107 वोट हैं। लेकिन यहां पर 10 पुरुष और 10 महिलाएं ही वोट डालने आए। इसी तरह इसी केंद्र के कमरा नंबर 3 में कुल 1042 वोट थे। लेकिन यहां पर मात्र 232 वोट ही डाले गए।
कल तक पिछड़े आज हुए आगे
शहर की सबसे पॉश कालोनी साकेत और मवाना रोड स्थित डिफेंस कालोनी के साथ ही शंभूनगर ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर शहर का सबसे धनाढ्य वर्ग बसता है। इसमें उद्यमी, बड़े व्यापारी, चिकित्सक, इंजीनियर, सेवानिवृत्त अधिकारी आदि रहते हैं। इन कॉलोनियों में पिछले चुनावों के मतदान के आंकड़ों को देखें तो इस बार इनका प्रतिशत 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ा हुआ है। इन लोगों का इस बार वोट डालने आना हर किसी को चौंका रहा है।
कैंट में कम-ज्यादा रहा प्रतिशत
कैंट विधानसभा क्षेत्र के गांव जटौली के बूथों पर मतदाताओं ने 45-78 प्रतिशत तो रोशनपुर डोरली में 51-77 प्रतिशत मतदान हुआ। पीएसी पुलिस मार्डन स्कूल कक्ष-2 रोशनपुर डोरली में मात्र 37 प्रतिशत वोट पड़े। पल्लवपुरम में मतदान 60 प्रतिशत रहा। मोदीपुरम के कई बूथों पर मतदान 50 प्रतिशत से नीचे रहा। सोफीपुर में 59 प्रतिशत मतदान हुआ। कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी में 48-59 प्रतिशत तक वोट पड़े। डिफेंस के मतदाताओं ने 50-56 प्रतिशत तक वोट किए। शिवलोकपुरी, गुरुनानक नगर, गोविंदपुरी में 46-70 प्रतिशत तक वोट पड़े। गोविंदपुरी, टंकी तिराहा आदि इलाकों में 57-58 प्रतिशत रहा। अंबेडकर रोड, खुर्रमपुर दलित बाहुल्य इलाकों में 60 प्रतिशत से अधिक मत पड़े। लाला मोहम्मदपुर में तो दलित, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक बतायी जाती है, यहां 66 प्रतिशत तक मतदान रहा। दायमपुर के बूथों पर 74-79 प्रतिशत मतदान हुआ। डाबका के मतदाताओं ने 71- 84 प्रतिशत तक मतदान किया। मुरलीपुर गुलाब के मतदाता भी 75-77 प्रतिशत पर पहुंचे। खड़ौली में 70-78 प्रतिशत, रोहटा रोड किनारे कालोनियों में 50-68 प्रतिशत, फाजलपुर में 49-68 प्रतिशत तक मतदान पहुंचा। सरस्वती विहार में मतदान 60 प्रतिशत रहा। गोलाबड़ में 51-66 प्रतिशत, भोला रोड 60 प्रतिशत, मुलतान नगर किशनपुरा में 60, साबुन गोदाम में 56-70 प्रतिशत, टीपीनगर के बूथों पर 75 प्रतिशत तक मतदान रहा। जैन नगर क्षेत्र में 65 प्रतिशत से अधिक मतदान रहा है। छावनी क्षेत्र में 60-77 प्रतिशत, लालकुर्ती क्षेत्र में 59-79 प्रतिशत, थापर नगर, बेगमब्रिज क्षेत्र में 54-65 प्रतिशत, साकेत में 49-64 प्रतिशत तो प्रभात नगर के अधिकतर मतदान केंद्रों पर मतदान 60 प्रतिशत भी नहीं छू पाया। पांडव नगर और गंगानगर में मतदान 60 प्रतिशत को भी नहीं छू पाया।