{"_id":"5925f3524f1c1bc339535e87","slug":"no-nigam-roads-mda-do-not-hear","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की सड़क नहीं, एमडीए सुनता नहीं, कैसे बने सड़क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की सड़क नहीं, एमडीए सुनता नहीं, कैसे बने सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश सरकार ने 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन शहर में कई सड़कों का बहुत ही बुरा हाल है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। गंगानगर स्थित भागीरथी कुंज में सड़क पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
जेजी ब्लॉक स्थित भागीरथी कुंज कॉलोनी के लोगों के मुताबिक करीब आठ साल पहले सीसी रोड बनी थी। उसके बाद किसी ने भी मरम्मत नहीं की। अब सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं और बड़े-बड़े गड्ढे हो चुकें हैं। लोग सड़क निर्माण के लिए लगातार एमडीए और नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन दोनों ही विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
सड़क पर गड्ढों की भरमार है। ऊपर से रात के समय स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती। जिस कारण कई बार बाइक, स्कूटी सवार लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। प्रदीप कुमार गोलस
विज्ञापन
नगर निगम से कई बार शिकायत की, पर वह एमडीए को हेंडओवर करने की बात कहते हैं। जबकि एमडीए वाले मना कर देते हैं। अवधेश कुमार
हम हर प्रकार का टैक्स अदा करते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिलता। फिर टैक्स देने का क्या फायदा। यह गलत है। नत्थू सिंह
अब तो नई सरकार से भी उम्मीद पूरी नहीं हो पा रहीं है। अधिकारियों के लिए सीएम के आदेश निराधार नजर आते हैं। चंद्र प्रकाश मुदगल
अगर नगर निगम या एमडीए अधिकारी नहीं सुनते तो सीएम को पत्र लिखकर शिकायत करेंगे। प्रदीप चौधरी