फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No mill should be closed without buying complete sugarcane

पूरा गन्ना खरीदे बिना न बंद हो कोई भी मिल

Mon, 11 May 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
No mill should be closed without buying complete sugarcane
मेरठ। चीनी मिलें बंद होने और खेतों में गन्ना खड़ा होने से मचे बवाल के बीच गन्ना आयुक्त ने कमान संभाल ली है। उन्होंने संपूर्ण गन्ना खरीदे बगैर कोई भी मिल बंद नहीं करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के सभी उप गन्ना आयुक्तों को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि मिल बंद करने से पहले प्रबंधन को मिल फ्री करनी होगी ताकि सभी किसान अपना पेराई योग्य गन्ना मिल को आपूर्ति कर सकें।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2019-20 समापन की ओर चल रहा है। शुगर मिलों ने प्लांट बंद करने के नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। इससे उन किसानों में बेचैनी है, जिनकी पर्ची खत्म हो गई हैं और उनके खेतों में अभी भी भारी मात्रा में गन्ना खड़ा है। इस मामले की जानकारी मिलने पर गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने सभी उप गन्ना आयुक्तों से कहा है कि मिल बंद करने से पहले प्रबंधन को नोटिस देने के साथ ही मिल को कुछ दिन के लिए फ्री करना होगा, जिससे किसान अपना गन्ना मिल पर सप्लाई कर सकें। इससे उन किसानों को भी फायदा होगा जिनकी पर्ची खत्म हो गई है। मेरठ मंडल के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने बताया कि किनौनी शुगर मिल इस समय फ्री चल रही है। यह मिल 12 मई को बंद होगी। बाकी मिलो ने भी बंद होने के नोटिस जारी कर दिए हैं। इन मिलों को भी समय रहते हुए फ्री करा दिया जाएगा। किसी भी किसान का गन्ना बचने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed