{"_id":"6914b0560a2a655cb502c1e8","slug":"no-entry-for-heavy-vehicles-will-soon-be-implemented-in-sardhana-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110392-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरधना में जल्द लागू होगी भारी वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरधना में जल्द लागू होगी भारी वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन
सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जाम से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में लगातार बढ़ते जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने अब भारी और बड़े वाहनों की नो एंट्री लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व की भांति सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नगर सीमा में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि उन्होंने सीओ सरधना आशुतोष कुमार से बातचीत कर जल्द ही नो एंट्री लागू करने का निर्णय लिया है। दोनों अधिकारी मिलकर इसका विस्तृत प्लान तैयार करेंगे ताकि नगरवासियों को लंबे समय से जारी जाम की समस्या से राहत मिल सके। वर्तमान में सरधना में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात बार-बार ठप हो जाता है। इसके साथ ही गन्ने से लदे ट्रक और भारी वाहन स्थिति को और खराब कर रहे हैं। किसी भी प्रमुख चौराहे पर पहुंचते ही लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। नगरवासी लंबे समय से नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर स्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।
बीते वर्ष गन्ना सीजन के दौरान एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर सरधना में नो एंट्री लागू की गई थी। उस दौरान सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित था। हालांकि, कुछ समय बाद यह व्यवस्था शिथिल हो गई और हालात फिर से पहले जैसे बन गए। हाल ही में नगरवासियों ने तहसील दिवस पर ज्ञापन देकर पुनः नो एंट्री लागू कराने की मांग की थी। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही नगर में बड़े वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लागू की जाएगी।