Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No devotee goes empty handed from the Mahadev temple of Firozpur

Meerut News: फिरोजपुर का महादेव मंदिर से खाली हाथ नहीं जाता श्रद्धालु

Thu, 12 Feb 2026 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
No devotee goes empty handed from the Mahadev temple of Firozpur
बहसूमा। सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर जिस पर आज तक नहीं पड़ी है छत फोटो संवाद
महाशिवरात्रि पर कांवड़ियां व श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा (मेरठ)। हस्तिनापुर और उसके आसपास की धरती अपने आप में ऐतिहासिक खजाना छुपाए हुए है। इसी खजाने में से एक दुर्वासा ऋषि द्वारा स्थापित ऐतिहासिक फिरोजपुर महादेव मंदिर है जो आज भी बिना छत के है। लाखों लोगों की आस्था के केंद्र इस मंदिर की मान्यता है कि यहां से कोई खाली हाथ नहीं लौटा है। सभी की मन्नत भगवान शिव पूरी करते हैं। फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को यहां मेला लगेगा। यहां पहुंचने वाले सैकड़ों श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे।

कौरव-पांडवों की राजधानी हस्तिनापुर से 12 किलोमीटर दूर स्थित फिरोजपुर महादेव मंदिर है। मान्यता है कि इसे दुर्वासा ऋषि ने स्थापित किया था। वे यहां तपस्या करते थे। महाभारत युद्ध के दौरान कुंती व गांधारी यहां अपने पुत्रों की विजयश्री का आशीर्वाद लेने आई थी।
विज्ञापन

वर्ष में दो बार इस मंदिर पर विशाल कांवड़ मेला लगता है। देश के कोने-कोने से आकर हजारों शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं। किवदंती है कि मुगलों का शासन स्थापित होने पर फिरोजपुर महादेव मंदिर का शिवलिंग झाड़ियों में विलुप्त हो गया था। फिरोजपुर गांव में सैयद हैदर अली का जमींदारा था। ग्वाले गाय चराने इस मंदिर के पास जाते थे। गायों के झुंड से निकलकर एक बछिया झाड़ियों के बीच चली जाया करती थी। बछिया का पीछा किया तो ग्वाले यह देखकर दंग रह गए कि बछिया के थन से शिवलिंग पर दूध की धार पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी चर्चा जमीदार हैदर अली तक पहुंची। हैदर अली ने कुछ मजदूरों को पत्थर की खुदाई के लिए भेजा। बताया जाता है कि जितनी खुदाई की जाती पत्थर उतना ही नीचे धंसता चला जाता था। रात में मजदूर वापस चले गए तथा जमींदार को अवगत कराया। अगले दिन हैदर अली स्वयं पहुंचे और मजदूरों से पत्थर तोड़ने के लिए कहा। मजदूरों ने उसे हथौड़े से तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। हैदर अली ने इसे आरे से काटने के निर्देश दिए फिर भी सफलता नहीं मिली। जमींदारी प्रथा समाप्त होने के बाद हैदर अली गांव से चला गया।

पुजारी धर्मपाल ने बताया कि कुछ माह बाद गांव के ही एक व्यक्ति को सपने में आवाज आई कि सुबह उठकर गंगा स्नान कर शिवलिंग पर जलाभिषेक करो। उस समय गंगा रामराज के पास बहती थी। उसने ऐसा ही किया। तभी से फिरोजपुर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक हो रहा है। यहां सावन व फाल्गुन माह में विशाल कांवड़ मेला लगता है। यह भी किवदंति है कि मंदिर में आजतक छत नहीं पड़ पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि छत डालने का कई बार प्रयास किया जा चुका है लेकिन कुछ न कुछ अड़चन आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed