फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No decision on house tax, corporation's loss is more than Rs 30 crore

Meerut News: गृहकर पर निर्णय नहीं, 30 करोड़ से ज्यादा का निगम का नुकसान

Thu, 05 Sep 2024 05:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
No decision on house tax, corporation's loss is more than Rs 30 crore
मेरठ। जीआइएस सर्वे भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा हुआ है, जिसके चलते नगर निगम भवन स्वामियों से पुराना गृहकर नहीं ले रहा है। इसे निगम को करीब 30 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। निगम के अधिकारी तय नहीं कर पा रहे कि नया गृहकर लिया जाए या फिर पुराना। सवाल उठता है कि पार्षदों और संयुक्त व्यापार संघ ने सिर्फ जीआइएस सर्वे पर आरोप लगाए हैं। निगम को पुराना गृहकर लेने से नहीं रोका है।
विज्ञापन

गृहकर का मामला तूल पकड़ सकता है। महापौर, पार्षद और संयुक्त व्यापार संघ ने जीआइएस सर्वे के आधार पर नये गृहकर पर आपत्ति लगा दी है। निगम अधिकारियों ने भवन स्वामियों को गृहकर के बिल देना बंद कर दिया। जिसको लेकर निगम को करोड़ों की हानि हो रही है। नये गृहकर पर आपत्ति है और पुराना गृहकर निगम नहीं ले रहा है। नतीजा तीन-चार महीने से निगम के खजाने में गृहकर का कोई पैसा नहीं आ रहा है, जबकि तीन महीने में करीब 30 करोड़ की धनराशि निगम को मिल जानी चाहिए थी। महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि 9 सितंबर को नगर निगम की बोर्ड बैठक है। इसमें गृहकर को लेकर पार्षदों द्वारा चर्चा की जाएगी। स्थिति स्पष्ट होगी कि नगर निगम जीआइएस सर्वे को खारिज कर पुराना गृहकर लें। हालांकि, नगर निगम अधिकारी नया गृहकर लेने पर अड़ा हुआ है। भवन स्वामी भी असमंजस की स्थिति में है कि आखिर कौन सा गृहकर जमा करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed