{"_id":"5fece26d8ebc3e3db72e1275","slug":"no-clue-of-a-young-man-who-jumped-in-the-ganges-mawana-news-mrt518185062","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में कूदने वाले युवक का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में कूदने वाले युवक का सुराग नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। संदिग्ध हालात में भीकुंड पुल से गंगा में कूदने वाले युवक का दूसरे दिन बुधवार को भी सुराग नहीं लग सका। वहीं, हस्तिनापुर एवं चांदपुर पुलिस उसका पता लगाने में जुटी हैं।
बिजनौर जिले के थाना चांदपुर अंतर्गत गांव नईपुरा निवासी 22 वर्षीय कपिल उर्फ सहदेव पुत्र हुकम सिंह बीती देर रात भीकुंड पुल से संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में कूद गया था। इसकी जानकारी उसने कूदने से पहले फोन करके परिजनों को दी थी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी चप्पल और चादर मिली थीं। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया था। उन्होंने रात में ही काफी तलाश की थी परंतु पता नहीं चल सका था। इस के पश्चात उन्होंने इसकी जानकारी चांदपुर एवं हस्तिनापुर पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, उसका आज भी पता नहीं लग सका है।
पुलिस को संदेह
थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थिति का जायजा लिया। परिजनों के अनुसार उक्त युवक आपसी कहासुनी के चलते मंगलवार देर रात आत्महत्या करने के इरादे से भीकुंड पुल से गंगा में कूद गया। इसकी जानकारी उसने कूदने से पूर्व परिजनों को जानकारी दी थी। थाना प्रभारी के अनुसार उक्त युवक के मोबाइल फोन की लोकेशन बीती रात 9:15 बजे बिजनौर जिले के धीवरपुरा गांव के आसपास मिली है। इसलिए उसके गंगा में कूदने पर संदेह है। इस मामले की जांच चांदपुर पुलिस द्वारा भी की जा रही है।