फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No clue found of missing youth for one year

एक वर्ष से लापता युवक का नहीं लगा सुराग

Wed, 06 Aug 2025 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
No clue found of missing youth for one year
मेरठ। थाना क्षेत्र के कपसाड़ निवासी महिला सरोज ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए बताया कि उनके बेटे की शादी हापुड़ निवासी एक महिला से हुई थी। किसी बात को लेकर एक वर्ष पूर्व दंपती में विवाद हो गया था। महिला बेटे को लेकर मायके चली गई थी। 13 अगस्त 2024 को राहुल अपने बेटे ऋषभ के जन्मदिन में पत्नी के मायके में गया था। पीड़िता के अनुसार तभी से उसका बेटा लापता चल रहा है। पीड़िता ने पुत्रवधू व उसके परिजनों से कई बार बेटे के बारे में जानकारी की। मगर बेटे के ससुरालवालों ने कोई भी जानकारी होने से इन्कार कर दिया था। पीड़िता एक वर्ष से बेटे का इंतजार कर रही है। एसएसपी ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि महिला के परिजनों से बात की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed