फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No arrest of the lawyers who assaulted the constable, the victim pleaded with the SSP

Meerut News: की गिरफ्तारी नहीं

Thu, 24 Nov 2022 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
No arrest of the lawyers who assaulted the constable, the victim pleaded with the SSP
सिपाही से मारपीट करने वाले वकीलों की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन

मेरठ। बुधवार को एससएसपी दफ्तर पहुंचे सिपाही अमित खटाना ने मुकदमा दर्ज होने के बावजूद सिविल लाइन पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित सिपाही ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर आरोपी वकीलों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच कर गिरफ्तारी करने के आदेश दिए हैं।
पुलिस के मुुताबिक, लिसाड़ी गेट थाने में तैनात सिपाही अमित खटाना ने बताया कि 13 सितंबर को पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वह वादी महिला को लेकर न्यायालय आया था। इसी दौरान रंजिश के चलते एडवोकेट आसिफ पुत्र शमसुद्दीन निवासी शानदार गार्डन ने अन्य वकील साथियों संग मिलकर उसके साथ मारपीट की और पिस्टल व सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। सिपाही की तहरीर पर सिविल लाइन थाना में वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

सिपाही का आरोप है कि आरोपी वकील खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि उनके खिलाफ जान से मारने और पिस्टल लूटने के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed