फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No action taken against those who invested five times the amount, investors complained to SSP

पांच गुना रकम करने वालों पर कार्रवाई नहीं, निवेशकों ने एसएसपी से की शिकायत

Sat, 21 Jun 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
No action taken against those who invested five times the amount, investors complained to SSP
सरधना। ठगी का शिकार हुए मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी रिहान, अनस, गुफरान और सादमान ने एसएसपी से शिकायत की है। आरोप है कि एसएसपी के आदेश के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि आरोपी दूसरे शहरों में जाकर सोशल मीडिया पर प्रचार कर अन्य लोगों को पांच गुणा मुनाफे का लालच देकर ठगी कर रहे हैं। नगर में तहसील रोड पर स्थित थाने के पास ग्रोथ एंबिशन नाम से एक ऑफिस खोला गया था। इसमें कुछ लोगों ने निवेश योजना के नाम पर इलाके के सैकड़ों लोगों से मोटी रकम ऐंठ ली। आरोपियों ने निवेशकों को छह महीने में पांच गुना रकम लौटाने का झांसा दिया था। इस कारण लोगों ने अपनी जमीन व जेवरात गिरवी रखकर कंपनी में मोटी रकम निवेश की थी। जब कंपनी के पास करोड़ों रुपये जमा हुए तो आरोपी अपने कार्यालय पर ताला लगाकर रातोंरात भाग गए। दर्जनों निवेशकों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन

पीड़ित रिहान, अनस, गुफरान और शादमान ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उनसे छह लाख रुपये की ठगी की। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। बताया कि एसएसपी के आदेश के बावजूद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed