{"_id":"6a2c3844f3b6bae1650a88ba","slug":"no-action-taken-against-the-accused-who-issued-threats-businessman-arrives-at-the-police-station-with-his-family-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112657-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: धमकी देने वाले आरोपी पर कार्रवाई नहीं, व्यापारी परिजनों संग थाने पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: धमकी देने वाले आरोपी पर कार्रवाई नहीं, व्यापारी परिजनों संग थाने पहुंचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट व्यापारी शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत और साक्ष्य उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
मोहल्ला बिचगलियारा निवासी नमन जैन पुत्र सुनील जैन ने बताया कि गत सात जून को एक युवक ने उन्हें कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद उन्होंने संबंधित युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंप दी थी। नमन जैन का कहना है कि शिकायत दर्ज कराए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शुक्रवार को व्यापारी परिजनों के साथ सरधना थाने पहुंचा और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। कहा कि न्याय नहीं मिला तो उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाएंगे। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।