फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nitin Murder Case: Priya lost her husband within just four months; father collapsed upon seeing his only son's

नितिन हत्याकांड: चार महीने में ही उजड़ गया प्रिया के माथे का सिंदूर, इकलौते बेटे का शव देख पिता हो गए बेहोश

Sat, 12 Sep 2026 12:34 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 12 Sep 2026 12:34 AM IST
सार

Meerut News: हस्तिनापुर में सतीश नागर के इकलौते बेटे नितिन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। चार महीने पहले ही कस्बे की प्रिया से उसकी शादी हुई थी। तीन अक्तूबर को दिल्ली पुलिस का फिजिकल था, जिसकी तैयारी नितिन कर रहा था। 

विज्ञापन
Nitin Murder Case: Priya lost her husband within just four months; father collapsed upon seeing his only son's
नितिन की फाइल फोटो, अस्पताल में भर्ती पिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की भर्ती परीक्षा पास करने के बाद नितिन नागर (22) तीन अक्तूबर को होने वाले फिजिकल की तैयारी में जुटा था। चार माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। नितिन की हत्या होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

हस्तिनापुर क्षेत्र के माखननगर गांव निवासी सतीश नागर के इकलौते बेटे नितिन की बीते अप्रैल में प्रिया निवासी गढ़ी हस्तिनापुर से शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार नितिन काफी समय से पुलिस भर्ती के लिए पसीना बहा रहा था। घटना के समय वह बाइक पर दोस्त प्रिंस डोयला के साथ आ रहा था। तभी उसके पैर में गोलियां मार दी गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे का शव देख पिता बेहोश, अस्पताल में भर्ती
नितिन को गोली लगने के बाद अविश और विपिन ने उसे सड़क पर पड़े देखा। वह पहले सीएचसी लेकर गए, उसके बाद डॉ. धर्मपाल के पास लाए, उन्होंने नोवा हॉस्पिटल रक्षापुरम के लिए रेफर कर दिया। यहां नितिन की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे पिता सतीश नागर इकलौते बेटे का शव देख बेहोश हो गए। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया, उन्हें अभी होश नहीं आया है।
विज्ञापन

चार टीमें लगाई गईं : एसएसपी
सूचना पर एसएसपी भी नोवा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूरी जानकारी ली और कार्रवाई का भरोसा दिया। एसएसपी ने कहा कि घटना को लेकर कई टीमें लगी हैं, आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
 

राज्यमंत्री दिनेश खटीक पहुंचे अस्पताल, बख्शे नहीं जाएंगे हत्यारे
हस्तिनापुर विधायक व राज्यमंत्री दिनेश खटीक घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बात की और एसएसपी को बुलाने की बात करने लगे। करीब 10 मिनट तक बंद कमरे में एसएसपी, राज्यमंत्री और परिजनों के बीच बातचीत हुई। राज्यमंत्री ने कहा कि घटना दुखद है। आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए एसएसपी से मांग की गई है। हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे। इस मौके पर अजीत चौधरी, मवाना ब्लॉक प्रमुख योगेश प्रधान मौके पर पहुंचे।

एसएसपी के आश्वासन पर शव मोर्चरी भेजने के लिए तैयार हुए परिजन
घटना को लेकर काफी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। एसएसपी और राज्यमंत्री के आश्वासन पर परिजन शव को मोर्चरी भेजने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की।

मौके पर चार थाने की पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अभिजीत कुमार अस्पताल आने के बाद हस्तिनापुर चले गए। उसके बाद नोवा अस्पताल में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह, थाना हस्तिनापुर, गंगानगर, इंचौली, मवाना और नौचंदी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह को भी बुलाया गया।

ये भी देखें...
मेरठ: भावनपुर में धीरू की हत्या में सात साल बाद फैसला, कोर्ट ने पिता, दो बेटों और पोते को दी उम्रकैद की सजा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed