{"_id":"67b4a958a3ff8671a60b344f","slug":"nitice-issued-to-39-shopkeeper-by-awas-vikas-meerut-news-c-14-1-mrt1050-786889-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेंट्रल मार्केट में सेक्टर छह के 39 दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेंट्रल मार्केट में सेक्टर छह के 39 दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन
15 दिन में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश
बिजली-पानी के कनेक्शन काटने की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में आवासीय भवनों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर आवास विकास लगातार व्यापारियों को नोटिस भेज रहा है। मंगलवार को भी सेक्टर 6 के 39 दुकानदारों को नोटिस भेजे गए।
सुप्रीम कोर्ट ने 661/6 आवासीय भवन में बनी दुकानों को ध्वस्त करने के आदेश 17 दिसंबर 2024 को दिए थे। इसके बाद से आवास एवं विकास परिषद की ओर से सभी 22 दुकानदारों को नोटिस देकर 17 मार्च तक खाली करने के नोटिस दिए गए। अभी तक पांच सौ से ज्यादा दुकानदारों को अवैध निर्माण हटाने के नोटिस दिए जा चुके हैं। आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता आफताब अहमद ने बताया कि मंगलवार को सेंट्रल मार्केट के सेक्टर 6 के 39 दुकानदारों को नोटिस देकर 15 दिन में अवैध निर्माण हटाने को कहा गया है।
इन दुकानदारों के बिजली और पानी कनेक्शन काटने के लिए सूची भी बनाई गई है। जिस पर जिला प्रशासन से बात की जा रही है। जल्द ही इसे नगर निगम और पश्चिमांचल वितरण निगम लिमिटेड (पीवीएनएल) को दिया जाएगा ताकि बिजली और पानी की आपूर्ति काटी जा सके। उधर दूसरी ओर विभाग के नोटिस से व्यापारियों में खलबली का माहौल है कुछ व्यापारियों ने अपने घर में खोली दुकानों को बंद कर विभाग को उसकी तस्वीर भी मुहैया कराई है। उन्होंने इस तरह की गतिविधियां नहीं करने की भी बात कही है।