{"_id":"5d9b98a18ebc3e014f25eb6c","slug":"nither-children-are-safe-nor-women-meerut-news-mrt447338050","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम शोहदे.. न बच्ची सुरिक्षत और न ही महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम शोहदे.. न बच्ची सुरिक्षत और न ही महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर में शोहदे बेलगाम हो चुके हैं। न बच्चियां सुरक्षित और न ही घर में महिलाएं। परतापुर में दो महिलाओं से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। एक आरोपी को भीड़ ने पीटकर पुलिस को सौंप दिया। परतापुर में ही एक छात्रा के अपहरण का प्रयास किया गया। वहीं तेजगढ़ी चौराहे पर विवाहिता ने एक मनचले को पीछा करने पर चप्पलों से धुन दिया।
परतापुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह इस महिला के साथ एक और महिला घर पर मौजूद थी। आरोप है कि इस दौरान दो व्यक्ति जबरन घर में घुस आए और दोनों महिलाओं से मारपीट की उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान शोर मचने पर आसपास के लोग जमा हो गए। एक आरोपी तो मौके से भाग निकला। जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दबोचकर जमकर पीटा। आरोपी व्यक्ति के कपड़े भी फाड़ दिए गए। सूचना पर पुलिस आरोपी आत्माराम को पकड़कर थाना परतापुर ले गई। जिसके बाद पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की एक छात्रा का सोमवार दोपहर एक मनचले ने अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपी युवक शुभम छात्रा के साथ रोजाना छेड़छाड़ करता था, जिसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से की थी। सोमवार दोपहर आरोपी युवक ने छात्रा के अपहरण का प्रयास किया। परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन
तेजगढ़ी चौकी के पास विवाहिता ने युवक को पीटा
शास्त्रीनगर निवासी एक युवती की शादी एक साल पहले युवक से तय हुई थी। बाद में शादी टूट गई। युवती की शादी दूसरी जगह हो गई। आरोप है कि युवक उसके बाद भी परेशान कर रहा था। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो मेडिकल थाना पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी जेल से छूटने के बाद भी विवाहिता को परेशान करने लगा। सोमवार को युवक ने विवाहिता को फोन पर परेशान किया। जिसके बाद युवक की तेजगढ़ी चौकी के पास विवाहिता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर चप्पलों से पिटाई कर दी। तमाशबीन लोग वीडियो बनाते रहे। बाद में आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।