{"_id":"5a3b7e094f1c1b9e678c301d","slug":"nithari-scandal-koli-brought-to-meerut-spinal-cord-mri","type":"story","status":"publish","title_hn":"निठारी कांड: कोली को लाया गया मेरठ, रीढ़ की हड्डी का हुआ एमआरआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निठारी कांड: कोली को लाया गया मेरठ, रीढ़ की हड्डी का हुआ एमआरआई
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
आरोपी सुरेंद्र कोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निठारी कांड के नौ केसों में फांसी की सजा पा चुके सुरेंद्र कोली को डासना जेल से मेरठ मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसके दिमाग और रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) का एमआरआई हुआ। इसकी रिपोर्ट गोपनीय है। हालांकि मेडिकल सूत्रों का कहना है कि कोली को ज्यादा दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी में नहीं थम रहा अपराध! मार्शल आर्ट के चैंपियन को मारी गोली
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि निठारी कांड के अभियुक्त सुरेंद्र कोली को कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर करीब पौने दो बजे लाया गया था और करीब ढाई बजे एमआरआई के बाद पुलिस उसे वापस गाजियाबाद डासना जेल ले गई। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र कोली ने पिछली कई तारीखों पर विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की अदालत में अर्जी देकर शिकायत की थी कि जेल अस्पताल में उसका उचित इलाज नहीं किया जा रहा है। उसके दोनों हाथों और छाती में दर्द रहता है। कोर्ट ने जेल अधीक्षक व जेल सीएमओ को आदेश दिया था कि वह जेल के नियमानुसार सुरेंद्र कोली का उचित इलाज कराए। इसी के चलते बुधवार को कोली को मेडिकल कालेज लाया गया। इससे पूर्व भी फांसी दिए जाने से पहले कोली को मेरठ लाया गया था, तब उसकी जांच कराई गई थी, वह सामान्य निकला था। मनोचिकित्सकों की टीम ने उसकी जांच की थी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/