{"_id":"6ad4d520eec3da6063003b5b","slug":"nishkam-irshad-divyanshu-and-dhruv-selected-for-the-state-championship-meerut-news-c-72-1-mct1009-161326-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निष्काम, इरशाद, दिव्यांशु और ध्रुव का स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निष्काम, इरशाद, दिव्यांशु और ध्रुव का स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन
विज्ञापन
- 23 से गाजियाबाद में होनी है सीनियर स्टेट शतरंज चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 23 से 26 अक्तूबर तक यूपी स्टेट सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रविवार को जिला शतरंज संघ की ओर से पांडव नगर स्थित केएल निष्ठा चेस एकेडमी में चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके आधार पर निष्काम, इरशाद, दिव्यांशु और ध्रुव का प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
प्रतियोगिता में जिले से आठ से 80 वर्ष तक के 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें निष्काम बंसल ने पहला, मोहम्मद इरशाद ने दूसरा, दिव्यांशु ने तीसरा, ध्रुव ने चौथा, एकलव्य ने पांचवा, यश ने छठा, जपेश ने सातवां, भविष्य ने आठवां, शुभ ने नौवां, आर्यमन ने दसवां स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया गया।
सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी निष्ठा त्यागी, सर्वश्रेष्ठ वेटरेन खिलाड़ी विजय कुमार, अंडर-12 में देवांश सर्वश्रेष्ठ रहे। प्रतियोगिता के अंत में पार्षद संजय सैनी, संघ के सचिव डॉ. विनीत त्यागी, कार्यकारी सचिव विवेक त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रीति त्यागी ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।