फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nishkam, Irshad, Divyanshu, and Dhruv selected for the State Championship

Meerut News: निष्काम, इरशाद, दिव्यांशु और ध्रुव का स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन

Sun, 18 Oct 2026 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Nishkam, Irshad, Divyanshu, and Dhruv selected for the State Championship
- 23 से गाजियाबाद में होनी है सीनियर स्टेट शतरंज चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 23 से 26 अक्तूबर तक यूपी स्टेट सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रविवार को जिला शतरंज संघ की ओर से पांडव नगर स्थित केएल निष्ठा चेस एकेडमी में चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके आधार पर निष्काम, इरशाद, दिव्यांशु और ध्रुव का प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
प्रतियोगिता में जिले से आठ से 80 वर्ष तक के 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें निष्काम बंसल ने पहला, मोहम्मद इरशाद ने दूसरा, दिव्यांशु ने तीसरा, ध्रुव ने चौथा, एकलव्य ने पांचवा, यश ने छठा, जपेश ने सातवां, भविष्य ने आठवां, शुभ ने नौवां, आर्यमन ने दसवां स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया गया।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी निष्ठा त्यागी, सर्वश्रेष्ठ वेटरेन खिलाड़ी विजय कुमार, अंडर-12 में देवांश सर्वश्रेष्ठ रहे। प्रतियोगिता के अंत में पार्षद संजय सैनी, संघ के सचिव डॉ. विनीत त्यागी, कार्यकारी सचिव विवेक त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रीति त्यागी ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed