फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nishank Garg murder: Painful end of 13-year love marriage, Police found video of brutality with wife in mobile

निशांक हत्याकांड: 13 साल के प्रेम-विवाह का दर्दनाक अंत, मोबाइल में पत्नी संग क्रूरता के Video देख पुलिस हैरान

Sun, 11 Jun 2023 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Jun 2023 12:33 PM IST
सार

भाजपा नेता की मौत: पत्नी सोनिया ने पति की गैर इरादतन हत्या की। मौत से पहले का पूरा विवाद सामने आ गया है। वहीं, पुलिस के हाथ एक अहम वीडियो भी लगा है।

विज्ञापन
Nishank Garg murder: Painful end of 13-year love marriage, Police found video of brutality with wife in mobile
भाजपा नेता का फाइल फोटो व आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजयुमो के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग ने 13 साल पहले जातीय बंधन तोड़ते हुए प्रेम विवाह किया था। उनकी प्रेम कहानी का अंत इतना दर्दनाक होगा। यह कोई सोच भी नहीं सकता था। जिस तरह पति-पत्नी के रिश्ते लगभग खत्म हो चुके थे, उसे जानकर हर कोई हैरत में है। गोविंदपुरी निवासी निशांक ने अशोकपुरी निवासी सोनिया से प्रेम विवाह किया था। सोनिया के प्रजापति समाज से होने के कारण परिजन खुश नहीं थे। 

विज्ञापन


निशांक ने परिजनों के खिलाफ जाकर शादी की थी, लेकिन सोनिया ने पुलिस को जैसे बयान दिए हैं, उससे लग रहा है कि दोनों के संबंध कई साल पहले ही खराब हो चुके थे। सोनिया ने पुलिस को बयान दिया है कि निशांक शराब पीकर रोज उसकी पिटाई करता था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: मंदिर में लगा मर्यादित वस्त्र पहनकर आने का बोर्ड, महिलाएं बोलीं- यह सही तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने की जांच
फॉरेंसिक टीम को कमरे से शराब की  बोतल और एक गिलास बरामद हुआ। टीम ने पानी की बोतल, शराब की बोतल, ग्लव्स सहित कई चीजें कब्जे में ली हैं। किचन, बेडरूम, वॉशरूम और डाइनिंग रूम से फिंगरप्रिंट लिए गए हैं।  वहीं भाजपा नेता के मोबाइल में पत्नी के साथ निर्वस्त्र शरीर पर क्रूरता के वीडियो भी मिले हैं। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।

ब्रजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार 
पोस्टमार्टम के बाद शाम चार बजे निशांक का शव घर पहुंचा। परिजन शव लेकर ब्रजघाट के लिए रवाना हो गए, वहीं पर अंतिम संस्कार किया गया। निशांक के बेटे और भाई ने मुखाग्नि दी।

Nishank Garg murder: Painful end of 13-year love marriage, Police found video of brutality with wife in mobile
पत्नी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

रात घर से निकलते हुए सीसीटीवी में नजर आ रही सोनिया
शुक्रवार रात पिटाई के बाद निशांक की पत्नी सोनिया दोनों बच्चों को साथ लेकर आधी रात को घर से निकलती दिख रही है। इससे पहले चार घंटे तक दोनों के बीच विवाद व मारपीट होती रही। यहां से वह स्कूटी से अपने मायके अशोकपुरी के लिए निकली। सुबह साढ़े छह बजे वह बच्चों के साथ वापस आती दिख रही है। उसने जेठ गौरव को फोन कर बताया कि निशांक को गोली लगी हुई है। वे बोल नहीं रहे हैं, जल्दी से घर आ जाओ। 

तमंचा बेड पर नहीं मिलने से  पत्नी की बात पर हुआ शक 
सोनिया ने पुलिस को पहले निशांक द्वारा आत्महत्या करने की बात कही। उसने बताया कि पिटाई के बाद वह चली गई थी, सुबह को वापस आई तो देखा कि निशांक का गोली लगा शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने जब देखा कि तमंचा बेड पर नहीं है तो सोनिया से पूछा। इस पर सोनिया ने तमंचा अलमारी से निकालकर पुलिस को दे दिया। पूछताछ में उसने बताया कि निशांक उसे गोली मारना चाहता था, हाथापाई में उसे खुद गोली लग गई।

Nishank Garg murder: Painful end of 13-year love marriage, Police found video of brutality with wife in mobile
भाजपा नेता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

निशांक के पिता का नाम राजेश गर्ग था। बचपन में ही निशांक को उसकी बुआ मंजू देवी और फूफा आनंद कुमार ने कानूनी रूप से गोद लिया था। मंजू देवी और उनके पति आनंद कुमार की मौत हो चुकी है। राजेश गर्ग की भी मौत हो चुकी है।

निशांक के परिवार भाई गौरव गोयल उर्फ रिंकू और उनकी माता हैं। गौरव गोयल ने आरोप लगाया है कि सोनिया ने निशांक की हत्या की है। अगर हाथापाई में गोली लगी थी तो उसने रात को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी। घर का ताला लगाकर क्यों चली गई। 

एक साल पहले सड़क हादसे में हाथ-पैर में हुए फ्रेक्चर
एक साल पहले कांवड़ यात्रा के दौरान निशांक का बड़ी एक्सीडेंट हुआ था। हाथ और पैर में कई फ्रेक्चर होने की वजह से रॉड डाली गई थी। कई महीने तक वह बिस्तर पर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed