फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nishad community will have to organize and fight for their rights: Dr. Sanjay Nishad

निषाद समाज को संगठित होकर अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी : डॉ. संजय निषाद

Fri, 03 Apr 2026 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Nishad community will have to organize and fight for their rights: Dr. Sanjay Nishad
कार्यक्रम में डॉ संजय निषाद को सुनने पहुंचे कस्बे के लोग स्रोत संवाद
- मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मछुआ समाज से एकजुटता पर जोर दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर (मेरठ)। नगर के श्रीकृष्ण मंदिर स्थित सभागार में निषाद पार्टी के बैनर तले सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने मछुआ समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब निषाद समाज बिखरा है, तब-तब उसके अधिकारों का हनन हुआ है। वर्तमान समय की मांग है कि समाज राजनीतिक रूप से जागरूक होकर संगठित हो। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा। डॉ. निषाद ने 5 अप्रैल को नोएडा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले महर्षि कश्यप जन्मोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह केवल जयंती समारोह नहीं बल्कि निषाद समाज की एकता और शक्ति का बड़ा प्रदर्शन होगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जगरोशन कश्यप, जगवीर सिंह, सुशील कश्यप, मनीष, अमित, पंकज, विशाल और अशोक सहित कई लोगों का सहयोग रहा।

कार्यक्रम में डॉ संजय निषाद को सुनने पहुंचे कस्बे के लोग स्रोत संवाद

कार्यक्रम में डॉ संजय निषाद को सुनने पहुंचे कस्बे के लोग स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed