{"_id":"5d0d0c1c8ebc3e55de77c472","slug":"nine-years-old-girl-assaulted-in-bijnor-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिजनों के पैरों तले की खिसकी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिजनों के पैरों तले की खिसकी जमीन
Fri, 21 Jun 2019 10:25 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धामपुर (बिजनौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धामपुर (बिजनौर)
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
rape
बिजनौर की धामपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया। बदहवास हालत में घर पहुंची बच्ची को देख परिजनों के पैरों तले की जमीन उखड़ गई।
विज्ञापन
पुलिस में घटना की तहरीर देने के बाद बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को दबोचने को दबिश दे रही है। शुक्रवार को एक नौ वर्षीय बच्ची पड़ोस के ही घर में अपनी मां के कहने पर सिलाई को दिए कपड़े लेने के लिए गई थी। पड़ोसी के घर पर एक 22 वर्षीय युवक मौजूद था।
विज्ञापन
युवक के परिजन जंगल गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने बच्ची को अकेला पाकर बुरी नियत से दबोच लिया। आरोपी युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे घर पर अकेला छोड़ मौके से फरार हो गया। जब काफी देर बाद भी बच्ची अपने घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे तलाशने लगे। अचानक बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंच गई।
बच्ची ने अपनी मां को आप बीती सुनाई। बच्ची को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। बच्ची की हालत को देख पुलिस ने आनन फानन में मुकदमा दर्ज कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद घटना की पुष्ठि होगी। उधर कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।