{"_id":"68f1627f4832946296058509","slug":"nine-peoples-homes-raided-in-connection-with-the-murder-of-history-sheeter-sartaj-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1004780-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हिस्ट्रीशीटर सरताज की हत्या में नौ लोगों के घर पर दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हिस्ट्रीशीटर सरताज की हत्या में नौ लोगों के घर पर दबिश
विज्ञापन
मुंडाली (मेरठ)। जिसौरा मे हिस्ट्रीशीटर सरताज की हत्या आपसी रंजिश में गांव के ही रोहिल ने साथियों के साथ मिलकर की थी। मृतक के भाई ने गांव के ही नौ लोगो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। हालांकि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया है।
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसौरा निवासी सरताज पांच अक्तूबर को लापता हो गया था। हापुड में सिंभावली थाना क्षेत्र के शरीकपुर रजबहे में मंगलवार को उसका गली सड़ी अवस्था में शव मिला था। परिजनों ने मृतक के कपड़ों के आधार पर सरताज की पहचान की। परिजनों का आरोप है कि सरताज से गांव का रोहिल रंजिश रखता था। वह सरताज की हत्या करने की पहले भी धमकी दे चुका था। पांच अक्तूबर को गांव का जुल्फकार उसे घर से बुलाकर ले गया था। रात को जुल्फकार तो अपने घर आ गया, लेकिन सरताज नहीं आया। परिजन ने जुल्फकार से सरताज के बारे मे पूछा तो उसने कहा कि वह हापुड़ से वापस आ गया था। सरताज का शव मिलने के बाद उसके भाई वकील ने रोहिल, खुर्म, फराहीम, फरीद, वकार, फिरोज, शाहनूर, अजहर, जुल्फकार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। मुंडाली पुलिस अभी तक किसी भी नामजद को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी कर दी है और सुरक्षा की दृष्टि से मृतक के आवास पर पुलिस बल तैनात की गई है।
चचेरे भाई की भी हत्या हुई थी, अभी तक नहीं हुआ खुलासा
करीब तीन महीने पहले सरताज के चचेरे भाई मेडिकल स्टोर संचालक माहिर की दुकान से घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अभी तक इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी। अब इसी परिवार के सरताज की भी हत्या हो गई। उधर,घर पर परिजन को सात्वनां देने के लिए रिशतेदार और समाज के लोगों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --