{"_id":"5eef77d98ebc3e433c6130c4","slug":"nine-new-coronavirus-positive-found-in-meerut-including-bjp-leaders-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ मेडिकल में दो की मौत, भाजपा विधायक के माता-पिता समेत 10 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ मेडिकल में दो की मौत, भाजपा विधायक के माता-पिता समेत 10 संक्रमित
Mon, 22 Jun 2020 01:11 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:11 AM IST
सार
दक्षिण सीट से भाजपा विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर के माता-पिता भी संक्रमित मिले
- कोरोना मरीजों की संख्या 777 हुई
- 9 माह की गर्भवती महिला भी संक्रमित मिली
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के माता-पिता समेत रविवार को 10 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेरठ में अब तक 777 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61 की मौत हो चुकी है, 482 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में रविवार को भी दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। दोनों गाजियाबाद के थे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नए संक्रमितों में शास्त्रीनगर ए ब्लॉक निवासी 82 वर्षीय वृद्ध भी हैं। वह भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के पिता हैं। विधायक की मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मां को मेडिकल कॉलेज जबकि पिता को मैक्स अस्पताल, दिल्ली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इनके अलावा सदर निवासी एक साल का बच्चा, हाइडिल कॉलोनी निवासी 21 साल का युवक, इसी परिवार की 36 वर्षीय महिला व 10 साल की बच्ची भी संक्रमित मिली है। लालकुर्ती निवासी नौ माह की गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।
विज्ञापन
कृष्णा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय प्रसूता भी संक्रमित मिली हैं। दो दिन पहले डिलीवरी हुई थी। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट करा दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने बताया कि गाजियाबाद के लोनी निवासी वीरेंद्र माथुर (60) को मृत अवस्था में लाया गया था। न्यू पंचवटी, गाजियाबाद निवासी अकबरी (55) ने अस्पताल में भर्ती होने के 45 मिनट के अंदर दम तोड़ दिया।