फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine dengue patients, eight chikungunya patients found

Meerut News: डेंगू के नौ, चिकनगुनिया के आठ मरीज मिले

Wed, 13 Nov 2024 03:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Nine dengue patients, eight chikungunya patients found
- लेप्टोस्पाइरोसिस का भी एक रोगी मिला
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डेंगू और चिकनगुनिया का हमला तेज होता जा रहा है। मंगलवार को डेंगू के नौ, चिकनगुनिया के आठ और लेप्टोस्पाईरोसिस के एक मरीज मिला।
डेंगू के मरीज गोविंदपुर, मकबरा डिग्गी, लखीपुरा और सरधना के रहने वाले हैं, जबकि चिकनगुनिया के मरीज माछरा ब्लाक के गोविंदपुरी के रहने वाले हैं। इनके अलावा लेप्टोस्पाइरोसिस का मरीज भी गोविंदपुरी का है। जिले में अब तक डेंगू के 143, चिकनगुनिया के 15 और लेप्टोस्पाइरोसिस के पांच मरीज मिल चुके हैं। इनके अलावा इस साल अब तक 30 मरीज मलेरिया और तीन मरीज स्क्रब टायफस के मिले हैं।
माछरा ब्लॉक के गोविंदपुरी गांव में पिछले सप्ताह रहस्य बुखार की सूचना मिली थ। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग वहां स्वास्थ्य शिविर लगा रहा है। जिन मरीजों को बुखार की शिकायत है उनकी जांच कराई जाती है। मेरठ में चिकनगुनिया के 2016 में 1103 मरीज मिले थे। इसके बाद इक्का-दुक्का मरीज ही मिले। एक साथ इतने मरीज तब से अब मिले हैं। मौसम में बदलाव और मच्छरों के प्रकोप की वजह से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 300-400 मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

----
सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। डेंगू और चिकनगुनिया मच्छर जनित बीमारियां है, जबकि लेप्टोस्पाइरोसिस संक्रमित पशु के पेशाब से फैलती है। स्क्रब टायफस बैक्टीरिया से फैलता है। इन बीमारियों में बुखार शरीर में अकड़न, सिर दर्द आदि लक्षण होते हैं। मरीजों में अगर ये लक्षण दिखें तो तत्काल चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बचाव के लिए यह जरूर करें
- तरल और सुपाच्य खाद्य पदार्थ अधिक खाएं। शरीर को पर्याप्त आराम दें
- ऐसे कपड़े पहनें, जिसमें हाथ और पैर पूरी तरह ढंके हों
- घर के आसपास पानी न जमा होने दें, मच्छरदानी का प्रयोग करें
- अधिक प्रभावित क्षेत्रों और लोगों के पास जाने से बचें
- योग्य चिकित्सक से ही उपचार कराकर दवाएं लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed