फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikunj Chauhan and Palak Paliwal were the first

निकुंज चौहान व पलक पालीवाल रही प्रथम

Fri, 19 Feb 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Nikunj Chauhan and Palak Paliwal were the first
निकुंज चौहान व पलक पालीवाल रही प्रथम
विज्ञापन

मवाना। एएस पीजी कॉलेज में वार्षिक साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं के मध्य लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिसमें 15 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
निकुंज चौहान व पलक पालीवाल ने सदन के अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन किया व सदन को संचालित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत किसान बिल व नई शिक्षा नीति 2020 पर सत्रवार चर्चा की गई। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार गोयल ने किया। प्रथम सत्र का संचालन स्पीकर निकुंज चौहान ने किया। प्रतिभागियों ने किसान बिल के संबंध में अपने मत पक्ष व विपक्ष में प्रस्तुत किए। द्वितीय सत्र में पलक पालीवाल ने सदन का संचालन किया। पक्ष दल की नेता अलीशा खान व सदस्य दीपक कुमार, आकांक्षा धामा, यश तोमर, युक्ता चौहान व आयुष रस्तोगी ने बिल के मुख्य बिंदुओं को सदन में प्रस्तुत किया।

विपक्ष दल के नेता ऋषभ राणा व सदस्य नेहा सिंह, रवि नागर, प्राची, फैजान व अभिषेक ने बिल की कमियों को उजागर किया। डॉ. सचिन कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. शर्मिला दयाल व संजीव कुमार निर्णायक मंडल में रहे। दोनों स्पीकरों ने निकुंज चौहान व पलक पालीवाल को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान दिया। पक्ष दल की सदस्य आकांक्षा धामा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पक्ष दल से अलीशा खान व विपक्ष दल से फैजान संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed