फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav 2023: BJP State President Bhupendra Chaudhary in Meerut, candidates will file nomination today

Nikay Chunav 2023: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मेरठ में, सभी प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन, बढ़ाया फोर्स

Mon, 24 Apr 2023 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Apr 2023 12:41 PM IST
सार

नगर निकाय चुनाव को शंखनाद करने के लिए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मेरठ पहुंचे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया आज महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।  वहीं भाजपा के समर्थकों की भीड़ का अनुमान लगाते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में फोर्स बढ़ाया है।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: BJP State President Bhupendra Chaudhary in Meerut, candidates will file nomination today
भाजपा की जनसभा में मौजूद नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई दिन से लखनऊ से लेकर दिल्ली तक चल रहे मंथन के बाद आखिरकार भाजपा ने पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। 54 दावेदारों में से पार्टी ने हरिकांत अहलूवालिया को प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज नामांकन कराने मेरठ पहुंचे हैं। वे आज सुबह लालकुर्ती स्थित एसजीएम गार्डन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इसके बाद डिजिटल चुनावी रथ का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया महापौर के लिए नामांकन पत्र आज दाखिल करेंगे। वहीं इस दौरान भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। भाजपा के समर्थकों की भीड़ का अनुमान लगाते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में फोर्स बढ़ा दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


महापौर पद प्रत्याशी को लेकर कई दिन से चल रहा असमंजस रविवार रात को खत्म हो गया है। तमाम अटकलों के बाद आखिरकार भाजपा ने हरिकांत अहलूवालिया को प्रत्याशी घोषित कर दिया। हरिकांत अहलूवालिया का नाम स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद से ही दौड़ में सबसे आगे था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद में महापौर प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वहां पंजाबी समाज से टिकट को लेकर दावेदारी होने के बाद मेरठ के टिकट पर लखनऊ और दिल्ली में मंथन चल रहा था। पार्टी के नेताओं के अलावा संघ के पदाधिकारियों का भरोसा जीतने में हरिकांत अहलूवालिया कामयाब रहे। आखिरकार भाजपा ने अंतिम समय में उनके नाम पर ही मुहर लगा दी। 

राज्यमंत्री दिनेश खटीक की बहनों को भाजपा ने दिया टिकट 
हस्तिनापुर नगर पंचायत चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक की बहन सुधा देवी को मैदान में उतारा है, जिनके मैदान में उतरने से यहां पर चुनाव की स्थिति पूरी तरह बदल गई है। कई दिनों से सुस्त पड़े चुनाव की गतिविधियां भी गरमा गई हैं। हस्तिनापुर विधानसभा सीट से विधायक दिनेश खटीक और उसके बाद राज्य मंत्री बनाए गए दिनेश खटीक का हस्तिनापुर गढ़ माना जाता है। दिनेश खटीक की दूसरी बहन वर्षा मोघा सहारनपुर के सरसावा से चुनाव लड़ रही हैं। पिछली बार उनके पति बिजेंद्र मोघा चेयरमैन थे। दिनेश खटीक के भाई नितिन और बहन आर्या कटारिया पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit: सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, निकाय चुनाव का करेंगे शंखनाद, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त


2012 में रफीक अंसारी को हराया था 
हरिकांत अहलूवालिया को भाजपा ने 2012 में महापौर प्रत्याशी बनाया था। उन्हें 198579 वोट मिले थे। उन्होंने सपा समर्थित प्रत्याशी रफीक अंसारी (वर्तमान नगर विधायक) को 77806 वोटों से हराया था। हरिकांत अहलूवालिया पंजाबी समाज से ताल्लुक रखते हैं। उनकी पत्नी वैश्य समाज से हैं। पुत्रवधु जाट समाज से हैं। हरिकांत अहलूवालिया की निर्विवाद छवि रही है। ये 30 वर्ष की आयु से संघ से जुड़े हैं। सबसे पहले 1997 में भाजपा महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे। 

पार्षद के लिए नए चेहरों को तव्वजो 
भाजपा ने नगर निगम के 90 वार्डों में से 78 के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कई पुराने पार्षदों राजीव गुप्ता, अंशुल गुप्ता, पूनम गुप्ता, संदीप रेवड़ी, सुनीता प्रजापति, विक्रांत ढाका, पवन चौधरी, रेनू सैनी, संजय सैनी, अनुज वशिष्ठ पर भी दांव लगाया गया हैं। इनके अलावा बाकी नए चेहरों को टिकट दिया गया है। नए चेहरों में युवाओं को ज्यादा तव्वजो दी गई। इनमें मीनल गौतम, उत्तम सैनी भी शामिल हैं। 

23 वार्डों में प्रत्याशी नहीं मिल पाए 
भाजपा ने नगर निगम के 90 में से 67 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं। 23 वार्डों में भाजपा एक भी प्रत्याशी नहीं तलाश पाई। इन वार्डों में मुस्लिम समाज की    संख्या अधिक है। 

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए करूंगा काम
महापौर प्रत्याशी बनाए जाने पर हरिकांत अहलूवालिया ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक बार फिर से महापौर पद पर जीत हासिल करेंगे। मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कार्य करेंगे।
 

पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशी
पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी

मवाना : अखिल कुमार कौशिक 
सरधना : मंजू लता जैन 
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी
करनावल : सतीश कुमार 
परीक्षितगढ़ : सचिन अग्रवाल 
लावड़  : अर्चना सैनी 
हस्तिनापुर : सुधा देवी 
सिवालखास : रशीदा बेगम 
बहसूमा : सचिन कुमार  
खरखौदा : राजकुमार त्यागी 
दौराला : अंजू गुप्ता 
फलावदा : अशोक सैनी 
शहाजहांपुर : नवनीत कुमार अग्रवाल 
किठौर : मुमताज 
खिवाई : मीरा चौहान 
हर्रा : रामभूल चौहान 
 

भाजपा ने नगर निगम के 90 में से 67 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी और दोनों नगर पालिकाओं, 13 पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य प्रत्याशियों की सूची भी जारी की।
 वार्ड        प्रत्याशी
1. नई बस्ती लल्लापुरा    रितिका 
2. मलियाना         हीरालाल प्रजापति
3. भगवतपुरा    अरुण मचल
4. शेरगढ़ी        सुमित मिश्रा
5. शिवलोकपुरी    राजू कुमार वर्मा
6. मोहकमपुर    नरेश प्रधान
7. सोफीपुर        अजीत सिंह
8. लिसाड़ी        अमरीश चपराना
9. कासमपुर        रितु सोनकर
10. काशी        विमला
11. शिवपुरम    नरेश कुमार कश्यप
12. शोभापुर    सुमित कुमार बैरागी
13. जयभीम नगर    विनय कसाना
14. जागृति विहार सेक्टर-8    अराधना सिंह
15. मुल्ताननगर    कविता राही
16. अजंता काॅलोनी    डाॅ. अनुराधा
17. अब्दुल्लापुर    रघुवीर सिंह जाटव
18. सरायकाजी    रविंद्र सिंह
19. दायमपुर    आशुतोष मलिक
20. कसेरुखेड़ा    शालू यादव
21. तुलसी काॅलोनी    बबीता खन्ना
22. गोलाबढ़    रमेश गोलाबढ़
23. सुभाषपुरी    शैलेंद्र वाल्मीकि
24. कसेरूबक्सर    आनंद कुमार जाटव
25. अनूपनगर फाजलपुर    अशोक कुमार कनौजिया
26. तेजगढ़ी        सतपाल
27. पल्ल्वपुरम फेस 13    रविंद्र जाटव
28. रिठानी        रामवीर
29. सुभाष नगर    पवन चौधरी
30. मोदीपुरम    निरंजन सिंह
31. शताब्दीनगर    प्रमोद दीक्षित
32. सिविल लाइन    मालविका नागदेव
33. काजीपुर    साधना अग्रवाल
34. शिवशक्ति नगर    राज कुमार मांगलिक
35. हाफीजाबाद मेवला    पूनम गुप्ता
36. बुढेरा जाहिदपुर    नरेश कुमार हरित
37. गंगानगर    दीपिका शर्मा
38. खड़ौली        रेनू सैनी
39. ब्रह्मपुरी पश्चिम    राजीव गुप्ता
40. जटौली        अचला सिंह
41. नंगलाताशी    सीमा प्रजापति
42. जैननगर    रोहित जैन
43. पूर्वी ब्रह्मपुरी     शिवम गुप्ता
44. मोहनपुरी    उत्तम सैनी
45. जागृति विहार सेक्टर-3    दिग्विजय सिंह
46. यादगारपुर    हर्षपाल सिंह
47. शाहपीर गेट    कुलदीप वाल्मीकि
48. माधवपुरम    दीपक वर्मा
49. पूर्वा महावीर    कोमल लोधी
50. नंगलाबट्टू    संजय सैनी
51. साबुन गोदाम    राजेंद्र उपाध्याय
52. भोपाल सिंह रोड    अजय चंद्रा
53. शास्त्रीनगर स्कीम सात    भावना शर्मा
54. पूर्वा इलाही बक्श    भरत वीर सैनी
55. फतेहउल्लापुर    गुलशन
56. प्रहलादनगर    अभिनव अरोड़ा
57. पल्लवपुरम फेस दो    विक्रांत ढाका
58. सूरजकुंड फेस दो    अंशुल गुप्ता
59. जयदेवी नगर    प्रवीण अरोड़ा
60. फूलबाग काॅलोनी    रेखा
61. शास्त्रीनगर एल दो    वीरेंद्र शर्मा
62. इंद्रानगर        अनिल वर्मा
63. शास्त्रीनगर एल ब्लॉक    अनुज वशिष्ठ
64. उत्तरी पटेल नगर     सुनीता प्रजापति
67. कैलाशपुरी    मीनल गौतम
69. सरायलाल दास    पंकज गोयल
78. स्वामी पाड़ा    संदीप गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed